ब्रेकिंग
बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार

बर्ड हिट के बाद पटना में एयर इंडिया की फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग, 164 यात्री बाल-बाल बचे

पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 1741 से लैंडिंग के दौरान पक्षी टकरा गया। विमान में सवार सभी 164 यात्री सुरक्षित हैं। इसी विमान से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद मनोज झा को भी दिल्ली जाना था।

बिहार न्यूज
लैंडिंग के दौरान विमान से टकराया पक्षी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट (AI 1741) से एक पक्षी लैंडिंग के दौरान टकरा गया। हालांकि, पायलट की सूझबूझ के चलते विमान की पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई। विमान में सवार सभी 164 यात्री सुरक्षित हैं।


लैंडिंग के दौरान विमान से टकराया पक्षी

मिली जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 1741 सोमवार की सुबह दिल्ली से पटना आ रही थी। पटना एयरस्पेस में पहुंचने के बाद जब विमान लैंडिंग की प्रक्रिया में था, तभी एक पक्षी विमान से टकरा गया। घटना के बाद पायलट ने सावधानी बरतते हुए विमान को सुरक्षित तरीके से रनवे पर उतार लिया। 


विमान ने सुबह करीब 8 बजे पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान के उतरते ही एयरपोर्ट प्रशासन और तकनीकी टीम ने उसे अपने घेरे में ले लिया। पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।  


इंजीनियरों की टीम कर रही विमान की जांच

बर्ड हिट के बाद विमान की तकनीकी जांच के लिए इंजीनियरों की टीम को लगाया गया है। विमान में किसी तरह की तकनीकी खराबी या नुकसान की जांच की जा रही है। फिलहाल एयर इंडिया का यह विमान पटना से दिल्ली के लिए रवाना नहीं हुआ है।


बताया गया कि इसी फ्लाइट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद मनोज झा को भी दिल्ली जाना था। विमान की जांच के चलते यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली भेजे जाने की व्यवस्था की गई।


घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई। विमान में सवार सभी 164 यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।