ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

पटना AIIMS के पास बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां रविवार की शाम एम्स के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो ग

पटना AIIMS के पास बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां रविवार की शाम एम्स के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 


घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान यातायात बुरी तरह से बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा। मृतक की पहचान विजेंद्र गुप्ता के रूप में हुई है जो अपने साथी विक्की शर्मा के साथ सबजपुरा की ओर जा रहे थे तभी सामने से तेज गति में आ रही एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। 


जिसके बाद विजेंद्र बाइक से गिरकर ट्रक के नीचे आ गये और ट्रक ने इस दौरान उन्हें रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उनका साथी विक्की भी इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में पास स्थित एम्स अस्पताल में एडमिट कराया जहां विक्की की हालत गंभीर बनी हुई है। एम्स के डॉक्टर उसकी इलाज में जुटे हैं। वही पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।   




टैग्स