ब्रेकिंग
तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहतेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजह

पति को छोड़कर आशिक के साथ भागी पत्नी, क्वारंटाइन सेंटर में छोड़कर आशिक भी भाग निकला

PATNA : प्रेम-प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक पत्नी अपने घर वाले पति को छोड़कर बाहर वाले आशिक के साथ भाग निकली. पति का प्यार रास नहीं

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : प्रेम-प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक पत्नी अपने घर वाले पति को छोड़कर बाहर वाले आशिक के साथ भाग निकली. पति का प्यार रास नहीं आने पर उसने आशिक की मोहब्बत को कबूल किया, लेकिन उसका प्रेमी भी महिला की तरह ही धोखेबाज निकला और वह भी महिला को क्वारंटाइन सेंटर में छोड़कर भाग निकला. पुलिस अब इस बेहद पेचीदा मामले को सुलझाने में लगी हुई है.


मामला पटना जिले के पंडारक थाना इलाके की है. जहां पति से बेवफाई के बाद एक महिला को आशिक ने धोखा दे दिया. प्यार मोहब्बत में जैसे को तैसा वाला हाल हो गया है. महिला पति को छोड़कर आशिक के साथ भागी और आशिक उसे छोड़कर खुद ही भाग निकला. अब पीड़ित महिला न्याय के लिए चक्कर काट रही है. इस मामले को लेकर उसने पंडारक थाना में भी शिकायत भी दर्ज कराया है. पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


इस अजीबोगरीब घटना के बारे में बताया जा रहा है कि महिला शेखपुरा जिला की रहने वाली है. उसकी शादी पंडारक प्रखंड के सरहन गांव में एक व्यक्ति से हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद महिला को पति का प्यार रास नहीं आया और वह किसी गैर मर्द के साथ रहने लगी. उसने अपने आशिक को ही पति का दर्जा दे दिया.


अपने पति को छोड़कर किसी दूसरे के साथ संबंध रखने वाली यह महिला 6 महीने पहले आशिक को लेकर भाग गई थी. दोनों बिहार से भागकर हरियाणा चले गए थे. कोरोना संकट में जब लॉकडाउन का एलान किया गया तो दोनों हरियाणा से भागकर वापस बिहार लौटे. दोनों को प्रशासन ने क्वारंटाइन सेंटर में रखा. लेकिन महिला के साथ प्यार में अन्याय तब हुआ, जब उसका कथित पति भी उसे क्वारंटाइन सेंटर में अकेला छोड़कर भाग निकला. अब पटना पुलिस से महिला ने न्याय की गुहार लगाई है.

टैग्स