ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

परिवहन विभाग में वीएलटीडी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का हुआ उद्घाटन, महिला सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

PATNA: परिवहन विभाग में वीएलटीडी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का आज उद्घाटन किया गया। विभाग की मंत्री शीला कुमारी ने परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में इसका उद्घाटन किया। मह

परिवहन विभाग में वीएलटीडी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का हुआ उद्घाटन, महिला सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: परिवहन विभाग में वीएलटीडी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का आज उद्घाटन किया गया। विभाग की मंत्री शीला कुमारी ने परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में इसका उद्घाटन किया। महिला सुरक्षा की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी ने बताया कि सार्वजनिक परिवहन के वाहनों में महिलाओं एवं यात्रियों की सुरक्षा के उद्धेश्य से व्हीकल लोकशन ट्रैकिंग डिवाइस एवं इमरजेंसी बटन लगाया जाना अनिवार्य किया गया है। 


वही परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट के वाहनों के लोकेशन की लाइव ट्रैकिंग के लिए परिवहन विभाग, मुख्यालय में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। निर्भया फ्रेमवर्क के तहत सार्वजनिक परिवहन की गाड़ियों में व्हीकल लोकशन ट्रैकिंग  डिवाइस एवं इमरजेंसी बटन लगाने का निर्णय लिया गया है। 1 अगस्त 2022 तक प्राइवेट बसों में भी वीएलटीडी एवं इमरजेंसी बटन लगाना अनिवार्य होगा।


सार्वजनिक परिवहन के वाहनों के लोकेशन का लाइव ट्रेकिंग के लिए परिवहन विभाग मुख्यालय में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर शुरु हो गया है। इसका उद्घाटन मंगलवार को परिवहन विभाग मुख्यालय में परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी ने परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान उन्होंने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से बस की लाइव ट्रैकिंग का अवलोकन किया। 


परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन के वाहनों में महिलाओं एवं यात्रियों की सुरक्षा के उद्देश्य से व्हीकल लोकशन ट्रैकिंग  डिवाइस एवं इमरजेंसी बटन लगाया जाना अनिवार्य किया गया है। इससे सार्वजनिक परिवहन के वाहनों की कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के जरिए लाइव मॉनिटरिंग की जा सकेगी। यह महिला सुरक्षा हेतु काफी महत्वपूर्ण कदम होगा। इससे महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण सुनिश्चित हो सकेगी एवं उन्हें आवश्यकता पड़ने पर वाहन के लोकशन के अनुसार सहायता दी जा सकेगी। 


परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि निर्भया फ्रेमवर्क के तहत सार्वजनिक परिवहन की गाड़ियों में व्हीकल लोकशन ट्रैकिंग डिवाइस एवं इमरजेंसी बटन लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत परिवहन विभाग मुख्यालय में कामांड एंड कंट्रोल सेंटर का शुभारंभ किया गया है। इसके माध्यम से सार्वजनिक परिवहन के वाहनों के लोकेशन की लाइव ट्रैकिंग की जा सकेगी। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पटना से इस नई व्यवस्था की शुरुआत की गई है एवं इसके बाद अन्य शहरों में संचालित सार्वजनिक परिवहन के वाहनों (बस, टैक्सी) में लगाया जाएगा। फिलहाल बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के बसों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। 


राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की गाड़ियों को व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस एवं इमरजेंसी बटन से लैस किया जाएगा। 1 जनवरी 2019 के बाद पंजीकृत सभी सार्वजनिक परिवहन के वाहनों में वीएलटी उपकरण लगे आ रहे हैं एवं 1 जनवरी 2019 के पूर्व पंजीकृत सभी सार्वजनिक परिवहन के वाहनों में वीएलटीडी तथा इमरजेंसी बटन लगाया जाना अनिवार्य किया गया है। 1 अगस्त 2022 तक प्राइवेट बसों में भी वीएलटीडी एवं इमरजेंसी बटन लगाया जाना अनिवार्य हो जाएगा। स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए भी स्कूल बसों में पैनिक बटन लगाने का निर्देश दिया जाएगा।


सार्वजनिक परिवहन की गाड़ियों (बस, कैब, टैक्सी) से सफर करने वाली महिलाओं या लड़कियों को किसी तरह के खतरे का अभास होने पर इमरजेंसी बटन दबाते ही कंट्रोल कमांड सेंटर में अलार्म बजेगा और तत्काल पुलिस मदद के लिए पहुँचेगी। व्हीकल लोकशन ट्रेकिंग डिवाइस के द्वारा इमरजेंसी अलर्ट, ओवर स्पीडिंग तथा उपकरण के साथ छेड़छाड़ या तोड़े जाने पर अलर्ट प्राप्त हो सकेगा। इसकी मदद से वाहन के लोकेशन की रियल टाईम जानकारी प्राप्त होगी। जियो फैंसिंग एवं सॉफ्टवेयर के माध्यम से वाहन के हर मूवमेंट को मैप पर देखा जा सकेगा। वाहन मालिक भी सॉफ्टवेयर द्वारा अपने वाहनों की स्थिति का पता कर सकते हैं। 


इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से अपराध के नियंत्रण में काफी मदद मिलेगी। इसके साथ ही ओवर स्पीडिंग को रोकने में भी मदद मिलेगी। बस यदि निर्धारित स्पीड से अधिक स्पीड पर चलेगी तो वह पकड़ में आ जाएगा और वैसे बस चालकों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर अपर सचिव सन्नी सिन्हा, संयुक्त सचिव पंकज कुमार, उपसचिव शैलेंद्रनाथ, विशेष कार्य पदाधिकारी आजीव वत्सराज, डीडीजी एंड एसआई ओ एनआईसी उपस्थित थे।

परिवहन विभाग में वीएलटीडी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का हुआ उद्घाटन, महिला सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

परिवहन विभाग में वीएलटीडी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का हुआ उद्घाटन, महिला सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

परिवहन विभाग में वीएलटीडी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का हुआ उद्घाटन, महिला सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें