ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

जाप सुप्रीमो की रिहाई तक जारी रहेगा युवा परिषद् का आंदोलन, राजू दानवीर बोले- पप्पू यादव के विचारों को घर-घर तक पहुंचाएंगे

PATNA : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव की रिहाई को लेकर जन अधिकार युवा परिषद की ओर से चरणबद्ध आंदोलन उनकी रिहाई तक जारी रहेगा। युवा परिष

जाप सुप्रीमो की रिहाई तक जारी रहेगा युवा परिषद् का आंदोलन, राजू दानवीर बोले- पप्पू यादव के विचारों को घर-घर तक पहुंचाएंगे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव की रिहाई को लेकर जन अधिकार युवा परिषद की ओर से चरणबद्ध आंदोलन उनकी रिहाई तक जारी रहेगा।  युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा कि युवा परिषद प्रदेश भर में प्रभातफेरी भी निकालेगी और उसमें पप्पू यादव के विचारों को आम लोगों तक पहुंचाने का काम युवा परिषद के साथी करेंगे।


राजू दानवीर ने आगे कहा कि पप्पू यादव ने राजनीति में सेवा को शामिल कर उच्च मानदंड स्थापित करने का काम किया, जिस वजह से जब भी लोग मुसीबत में पड़ते हैं, तब उनकी जुबान पर उनका नाम होता है। पप्पू यादव की इस बढ़ती लोकप्रियता से सत्ता और विपक्ष दोनों घबरा गयी है। इसलिए एम्बुलेंस की चोरी करने वाले नेता मंत्री को छोड़ गहरी साजिश के तहत 32 साल पुराने मामले में उन्हें जेल भेजा, जो लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है। इसकी भर्त्सना प्रदेश ही नहीं वैश्विक स्तर पर हुई और उन्हें जल्द रिहा करने की आवाज भी एकजुटता के साथ बुलंद हुई। 


उन्होंने कहा कि जनता के सेवक और गरीबों के मसीहा पप्पू यादव की रिहाई के लिए जन अधिकार युवा परिषद् लगातार आंदोलन कर रही है। युवा परिषद् ने उनकी रिहाई की मांग को जनांदोलन बनाया और यह जन आंदोलन अब उन्हें रिहा करवा कर ही दम लेगी। यह प्रण हम सबों ने लिया है और इस पर हम अडिग हैं। दानवीर ने आगे कहा कि जन अधिकार युवा परिषद 5 जून को जाप द्वारा अस्पतालों की बदहाली के खिलाफ, कोरोना के मृतकों का मुआवजा अविलंब देने, कोरोना आदि महामारी के निःशुल्क इलाज, वैक्सिनेशन को और तेज करने के साथ पप्पू यादव की रिहाई के लिए होने वाले सामूहिक उपवास में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेगी।।