ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम

Bihar News : हर शुक्रवार ‘साइकिल-डे’ की अपील! मंत्री दीपक प्रकाश ने कर्मचारियों से किया बड़ा आह्वान, जानें पूरा प्लान

पंचायती राज विभाग ने कर्मचारियों को हर शुक्रवार साइकिल, पैदल या सार्वजनिक वाहन से कार्यालय आने की अपील की है, जिससे पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलेगा।

Bihar News : हर शुक्रवार ‘साइकिल-डे’ की अपील! मंत्री दीपक प्रकाश ने कर्मचारियों से किया बड़ा आह्वान, जानें पूरा प्लान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar News : पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश ने विभागीय पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए एक नई और पर्यावरण हितैषी पहल की अपील की है। उन्होंने सुझाव दिया है कि हर शुक्रवार को कार्यालय आने-जाने के लिए कर्मचारी सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक वाहन, साइकिल या पैदल चलने को प्राथमिकता दें। इस पहल का उद्देश्य ईंधन की खपत को कम करना, प्रदूषण नियंत्रण को बढ़ावा देना और लोगों में स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।


मंत्री ने स्पष्ट कहा कि यह पहल किसी प्रकार की बाध्यता नहीं है, बल्कि एक जागरूकता आधारित अपील है, जिसे स्वेच्छा से अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो कर्मी साइकिल या पैदल चलकर कार्यालय आएंगे, उनका विभागीय स्तर पर स्वागत और प्रोत्साहन किया जाएगा। इससे कर्मचारियों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।


इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण और ईंधन की खपत एक गंभीर चुनौती बन चुकी है। ऐसे में छोटे-छोटे कदम भी बड़े बदलाव का कारण बन सकते हैं। यदि सरकारी विभागों से इसकी शुरुआत होती है तो इसका प्रभाव समाज के अन्य वर्गों पर भी सकारात्मक रूप से पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार हरित ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम कर रही है और यह पहल उसी कड़ी का हिस्सा है।


उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पैदल चलना और साइकिल का उपयोग न केवल पर्यावरण के लिए लाभदायक है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत उपयोगी है। नियमित रूप से साइकिल चलाने या पैदल चलने से हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है और शरीर में सक्रियता बनी रहती है। खासकर कार्यालयीन जीवन में लंबे समय तक बैठने की आदत से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को भी इससे काफी हद तक रोका जा सकता है।