ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

पंचायत चुनाव को लेकर जल्द खत्म होगा सस्पेंस, ईवीएम के मामले पर 6 अप्रैल को हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव की घोषणा को लेकर अब जल्द ही लोगों का इंतजार ख़त्म होगा. हालांकि, बिहार में पहली बार ऐसी स्थिति है कि ईवीएम के कारण पंचायत चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं

पंचायत चुनाव को लेकर जल्द खत्म होगा सस्पेंस, ईवीएम के मामले पर 6 अप्रैल को हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव की घोषणा को लेकर अब जल्द ही लोगों का इंतजार ख़त्म होगा. हालांकि, बिहार में पहली बार ऐसी स्थिति है कि ईवीएम के कारण पंचायत चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं हो पा रहा है. दरअसल, चुनाव की तारीख ईवीएम को लेकर चुनाव आयोग के एनओसी पर निर्भर है. NOC मिलते ही तारीख का ऐलान हो जाएगा. बिहार राज्य निर्वाचन आयोग भी एनओसी मिलने का इंतजार कर रहा है. 


अब ईवीएम पर आयोग के एनओसी को लेकर मामला हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है. अगली सुनवाई 6 अप्रैल को होनी है. वहीं, इसके पहले दोनों चुनाव आयोगों के बीच एक बार और बैठक होगी. इसमें अगर मामला सुलझ गया तो बिहार को मल्टी पोस्ट ईवीएम की आपूर्ति का रास्ता साफ हो जाएगा. गौरतलब है कि राज्य निर्वाचन आयोग बिहार में निष्पक्ष और पारदर्शी पंचायत चुनाव के लिए ईवीएम से चुनाव कराना चाहता है. इसके लिए उसे मल्टी पोस्ट ईवीएम की जरूरत है. 


जानकारी के अनुसार, पिछले हफ्ते EVM को लेकर राज्य और केंद्र निर्वाचन आयोग के बीच वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये बैठक भी हुई थी लेकिन उस बैठक में भी EVM से चुनाव कराने कि बात पर सहमती नहीं बन पाई थी. इस कारण बिहार में पंचायत चुनाव की घोषणा को लेकर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है. आपको बता दें कि बिहार में पहली बार EVM से पंचायत चुनाव कराने की तैयारी है. राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव के लिए ईवीएम की जरूरत है. इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) को आर्डर भी दिया जा चुका है. 


आर्डर मिलने के बावजूद भी मामला एनओसी पर ही फंसा हुआ है क्योंकि ईसीआईएल को भी आर्डर की आपूर्ति के लिए एनओसी की जरूरत है. एनओसी नहीं मिल पाने की वजह से परेशानी हो रही है.  दरअसल, आयोग चाहता है कि बिहार में उसकी M-2 मॉडल से चुनाव करा लिया जाए, लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग से सहमत नहीं है क्योंकि उसे 6 पदों के मल्टी पोस्ट ईवीएम चाहिए.