ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

पहले चरण के सभी 4 सीटों पर RJD ने किया जीत का दावा : बोले तेजस्वी यादव- भाजपा के खिलाफ जनता में दिख रहा है गुस्सा

PATNA : बिहार के चार लोकसभा सीटों पर लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है। भीषण गर्मी के बावजूद लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं। हालांकि दोपहर शुरू होते ही भीष

पहले चरण के सभी 4 सीटों पर RJD ने किया जीत का दावा : बोले तेजस्वी यादव-  भाजपा के खिलाफ जनता में दिख रहा है गुस्सा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के चार लोकसभा सीटों पर लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है। भीषण गर्मी के बावजूद लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं। हालांकि दोपहर शुरू होते ही भीषण गर्मी के कारण पोलिंग बूथों पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला कम हुआ है। आज गया, नवादा, जमुई और औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्रों के 76 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे है। ऐसे में अब इन चारों सीटों को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सभी सीटों पर जीत हासिल करेंगे। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग चारों सीट जीत रहे हैं। हमें जो फीडबैक मिला है, उसके अनुसार लोग काफी बढ़ -चढ़कर लोग वोट दे रहे हैं। वर्तमान सरकार को लेकर लोगों में काफी नराजगी है और लोग गुस्से में हैं। इसमें कहीं कोई शक नहीं है कि पहले चरण की सभी चारों सीटों पर बड़े ही मजबूती के साथ हम जीत हासिल करेंगे। जनता अब भाजपा पर भरोसा नहीं कर रही है। 


वहीं, भाजपा के दावों पर तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके दावों में कहीं कोई विश्वास नहीं है। वे लोग बिहार विधानसभा के चुनाव में भी ऐसी ही बातें कह रहे थे। लेकिन रिजल्ट क्या आया, यह पूरे बिहार की जनता जानती है। हमने पहले भी कहा है और  फिर से कह रहा हूं कि बिहार इस बार चौंकाने वाला रिजल्ट देगा। 


उधर, चिराग पासवान की मां को गाली देने से जुड़े सवाल पर तेजस्वी यादव ने चुप्पी साध ली है। तेजस्वी ने इस सवाल को यह कहते हुए टाल दिया कि यदि आपको कोई दूसरा सवाल करना है तो करें मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है। आप लोग एजेंडा से जुड़ा सवाल करें। यह कहकर तेजस्वी ने इस सवाल पर सीधे चुप्पी साध ली।