ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदार

पटना में OYO ऑनलाइन रूम बुकिंग कंपनी के हेड ऑफिस में हंगामा, होटल मालिकों ने लगाया करोड़ों की ठगी का आरोप

PATNA : OYO ऑनलाइन रूम बुकिंग कंपनी पर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप लगा है. पटना के होटल मालिकों ने कंपनी के ऊपर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है. बिहार होटल एसोसिएशन के मेंबर्स

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : OYO ऑनलाइन रूम बुकिंग कंपनी पर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप लगा है. पटना के होटल मालिकों ने कंपनी के ऊपर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है. बिहार होटल एसोसिएशन के मेंबर्स ने आज पटना स्थित OYO ऑनलाइन रूम बुकिंग कंपनी के ऑफिस में जमकर हंगामा मचाया. एसोसिएशन के सदस्यों ने कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. 


राजधानी स्थित कई होटल मालिकों का कहना है कि कंपनी के ऊपर उनका करोड़ों रुपये की उधारी है. OYO ऑनलाइन रूम बुकिंग कंपनी का मालिक भारत छोड़कर विदेश भागने की तैयारी में है. होटल ओनर्स का कहना है कि कंपनी का मालिक भारत के कई होटलों से ठगी कर अरबों की संपत्ति लेकर भागने के फिराक में है. क्योंकि उसका विदेश में भी कई बिजनेस चलता है. 


पटना स्थित ऑफिस में हंगामा कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि गार्ड उनके साथ बदसलूकी करता है. जब कभी वे लोग पैसा लेने आते हैं तो उनको धक्के मार के बाहर निकाल दिया जाता है. होटल मालिकों का कहना है कि रिटायर्ड डीएसपी नरेश कुमार शर्मा पटना में इस कंपनी के लीगल एडवाइजर हैं. वह झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं. यहां पटना में अभिषेक अग्रवाल इस कंपनी के हेड हैं. जब कभी पैसा मांगने आते हैं तो वो दफ्तर से गायब रहते हैं.