ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

ऑनलाइन गेम में पटना के लड़के को नागपुर की लड़की से हुआ प्यार, भगाकर ले आया छपरा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि दोनों के उड़ गए होश

PATNA : आपने कई प्रेम कहानियां सुनी होंगी, लेकिन हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं, जहां ऑनलाइन गेम के ज़रिये एक लड़का और लड़की को प्यार हो गया। उनका प्यार इतना परवान चढ़ गया कि दोनो

ऑनलाइन गेम में पटना के लड़के को नागपुर की लड़की से हुआ प्यार, भगाकर ले आया छपरा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि दोनों के उड़ गए होश
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आपने कई प्रेम कहानियां सुनी होंगी, लेकिन हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं, जहां ऑनलाइन गेम के ज़रिये एक लड़का और लड़की को प्यार हो गया। उनका प्यार इतना परवान चढ़ गया कि दोनों ने भागने का फैसला कर लिया। फिर क्या था, लड़का सीधा पटना से नागपुर पहुंच गया और वहां से प्रेमिका को भगाकर पहले पटना और बाद में छपरा पहुंच गया। दोनों को मिलने की काफी ख़ुशी थी कि अचानक कुछ ऐसा हुआ, जिससे उनके होश उड़ गए। 



छपरा स्टेशन पर जब प्रेमी प्रेमिका घूम रहे थे तो आरपीएफ ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ को दोनों की सूचना पुलिस से मिली थी। दरअसल, दोनों की फ्री फायर गेम के जरिए बातचीत शुरू हुई थी, जो बहुत जल्द प्यार में तब्दील हो गया। दोनों ने सोचा कि कब तक ऐसे फ़ोन पर बात करते रहेंगे। फिर दोनों ने घर से भागने का प्लान बना लिया। लड़का उसे लेने नागपुर पहुंच गया और उसे भगाकर पटना ले आया। 



जब लड़की से फरार हुई तो परिजनों ने किडनैपिंग का मामला दर्ज करा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। शक के मुताबिक़ परिजनों ने लड़के की फोटो पुलिस को भेज दी, जिसके बाद नागपुर पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की तो छपरा की मिली। नागपुर पुलिस ने छपरा जंक्शन पर आरपीएफ से कांटेक्ट किया। आरपीएफ ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और कानूनी कार्रवाई के बाद नागपुर से पुलिस को सौंप दिया।

टैग्स