ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

ओमिक्रॉन की दहशत के बीच पटना में दूसरी लहर की तरह अब नहीं वसूली, डोम से लेकर नाई-पंडित का रेट तय

PATNA : कोरोना की दूसरी लहर में श्मशानों में जमकर वसूली के मामले आए. शव जलाने के लिए जगह नहीं मिलती थी और मिली भी तो मनमानी किया जाता था. लेकिन इस बार ओमिक्रॉन की दहशत के बीच श्मशा

ओमिक्रॉन की दहशत के बीच पटना में दूसरी लहर की तरह अब नहीं वसूली, डोम से लेकर नाई-पंडित का रेट तय
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : कोरोना की दूसरी लहर में श्मशानों में जमकर वसूली के मामले आए. शव जलाने के लिए जगह नहीं मिलती थी और मिली भी तो मनमानी किया जाता था. लेकिन इस बार ओमिक्रॉन की दहशत के बीच श्मशान घाटों पर तैयारी चल रही है. अवैध वसूली नहीं हो, इसके लिए लकड़ी से लेकर नाई-पंडित तक का रेट तय किया जा रहा है.


बता दें इस बार पटना नगर निगम ने शहर के गुलबी घाट, बांस घाट और खाजेकलां घाट पर दाह संस्कार के लिए नई रेट लिस्ट जारी की है. नगर निगम ने दावा किया है कि अब घाटों पर शव का सौदा नहीं होगा. कम शुल्क में बिजली से अंतिम संस्कार कराया जाएगा. कोरोना की दूसरी लहर में श्मशानों में वेटिंग के साथ जमकर वसूली के मामले आए. शव जलाने के लिए जगह नहीं मिलती थी और मिली भी तो सौदा किया जाता था. 


पटना की महापौर सीता साहू ने मंगलवार को शवदाह गृह का शुभारंभ कर दिया है. श्मशान घाट के शुभारंभ के दौरान उपमहापौर, स्थायी समिति के सदस्य इंद्रदीप कुमार चंद्रवंशी, डॉ. आशीष कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सहित कई वार्ड पार्षद उपस्थित रहे. इस दौरान महापौर सीता साहू ने कहा कि पटना नगर निगम द्वारा आम जनों के हित का ध्यान रखते हुए घाटों पर अंत्येष्टि के लिए शुल्क का निर्धारण किया गया है, जिससे किसी से अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाए. यह व्यवस्था गुलबी घाट, बांस घाट और खाजेकलां घाट पर लागू की जाएगी.


बता दें पटना नगर निगम में शवदाह को लेकर श्मशान घाटों पर विशेष तैयारी के साथ अवैध वसूली पर अंकुश लगाने को लेकर भी बड़ी तैयारी है. घाटों पर कोरोना की दूसरी लहर में हुई मारामारी और अवैध वसूली से निपटने को लेकर सुझाव और शिकायत के लिए मोबाइल नंबर 9334692937 जारी किया गया है. पटना नगर निगम का कहना है कि इस नंबर पर फोन कर शिकायत किया जा सकता है. इसमें मनमानी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.

टैग्स