ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना के सारे OLA ड्राइवरों ने तेजस्वी यादव के घर के बाहर लगा दी है गाड़ी, देखिये Video

PATNA : पटना में OLA कैब चलाने वाले सारे ड्राइवरों ने आरजेडी नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के घर के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी है. पटना के वीआईपी इलाके में तेजस्वी के घर के सामने

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में OLA कैब चलाने वाले सारे ड्राइवरों ने आरजेडी नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के घर के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी है. पटना के वीआईपी इलाके में तेजस्वी के घर के सामने गाड़ियों का कतार लग गयी है. वैसे ओला के ड्राइवरों को तेजस्वी से कोई शिकायत नहीं है. वे अपने साथ हो रहे नाइंसाफी की शिकायत करने नेता प्रतिपक्ष के पास पहुंचे हैं.


OLA ने किया ड्राइवर के साथ धोखा
दरअसल  ड्राइवरों की शिकायत OLA कंपनी से है. ड्राइवरों का कहना है कि चार साल पहले उन्होंने पटना में OLA के लिए गाड़ी चलानी शुरू की थी. तब कंपनी की ओर से ये कहा गया था कि अगर वे 4 साल तक लगातार टैक्सी चलाते हैं और गाड़ी के लोन का इंस्टॉलमेंट चुकाते हैं तो गाडी उनकी हो जायेगी.

ड्राइवरों की शिकायत है कि चार साल पूरे होन के बाद जब उन्होंने OLA कंपनी से संपर्क साधा और गाड़ी अपने नाम करने को कहा तो कंपनी वाले मुकर गये. उन्होंने अंग्रेजी में लिखे गये एग्रीमेंट पेपर को दिखाते हुए कहा कि गाडियां OLA कंपनी के नाम से ही रहेगी.


ओला के ड्राइवर इसके खिलाफ पिछले कई दिनों से हडताल पर हैं. लेकिन उनकी मांगें नहीं सुनी जा रही है. राज्य सरकार का भी कोई अधिकारी या मंत्री उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है. लिहाजा तमाम ड्राइवर अपनी गाड़ियों के साथ तेजस्वी यादव के घर पहुंच गये.




तेजस्वी यादव ने ड्राइवरों की बात सुनने के बाद उनकी मदद का भरोसा दिलाया है. उन्होंने कहा कि वे ओला कंपनी के साथ साथ राज्य सरकार के अधिकारियों से भी बात कर ड्राइवरों की मदद करने की कोशिश करेंगे.


रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता