ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

एनएसएमसीएच में दादा-पोता ने कोरोना को हराया, शुगर समेत अन्य बीमारी से थे ग्रसित

PATNA : अमहरा स्थित अत्याधुनिक नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएसएमसीएच) में इलाजरत दो और कोरोना मरीज ठीक हो गए. उन्हें शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया. अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक़

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : अमहरा स्थित अत्याधुनिक नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएसएमसीएच) में इलाजरत दो और कोरोना मरीज ठीक हो गए.  उन्हें शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया. अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक़ शास्त्री नगर निवासी प्रतिक प्रकाश (12 वर्ष) और उसके दादा योगेन्द्र सिंह कोरोना संक्रमित हो गए थे. योगेन्द्र सिंह 30 जुलाई को, जबकि प्रतिक 2 अगस्त को कोरोना संक्रमित होने के बाद भर्ती कराया गया  था| योगेन्द्र सिंह को शुगर और  हाइपर टेंशन की भी समस्या है. लेकिन डॉक्टरों की देखभाल और उचित इलाज मिलने के कारण दोनों ने कोरोना को हरा दिया है और स्वस्थ्य होकर घर लौट गए.  इसके साथ ही अबतक यहां से  15 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर वापस जा चुके हैं.

संस्थान के प्रबंध निदेशक कृष्ण मुरारी ने बताया कि कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए हर संभव प्रयत्न किया जा रहा है. सारी आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं. दवा भी उपलब्ध कराया जा रहा है. अनुभवी डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ कि टीम लगातार सेवा दे रही है, जिसका नतीजा है कि अबतक 15 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. कोशिश रहेगी कि यहाँ भर्ती होने वाले सभी मरीज ठीक होकर जाएं. संस्थान में जल्द रैपिड एंटीजन टेस्ट किट की  सुविधा भी  उपलब्ध करा दी जाएगी. जिससे  कोरोना के लक्षण वाले मरीजों का तुरंत जांच हो सके . कोविड महामारी को देखते हुए ईआईसीयू और सेंट्रल मॉनिटरिंग सिस्टम व् ई-मॉनिटरिंग की शुरुआत की गई है.

गौरतलब है कि एनएसएमसीएच में कोरोना मरीज के लिए डेडिकेटेड (विशेष) वार्ड बनाया गया है. वैसे यहाँ कोविड मरीजों के इलाज के लिए 100 बेड, 30 आईसीयू बेड और सात वेंटीलेटर की व्यवस्था है. ऑक्सीजन की भी व्यवस्था पर्याप्त है. अस्पताल दिन-रात आपातकालीन सेवा दे रहा है. यहाँ एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध है.