ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

PATNA NEWS: ड्यूटी के दौरान अब स्मार्ट फोन नहीं रख सकेंगे पुलिसकर्मी, कीपैड मोबाइल का कर सकते हैं इस्तेमाल

PATNA: ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मी स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते दिखाई देते थे। लेकिन अब वो इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। ऐसा करने वाले पुलिस कर्मियों पर अब कार्रवाई की जाएगी। हालां

 PATNA NEWS: ड्यूटी के दौरान अब स्मार्ट फोन नहीं रख सकेंगे पुलिसकर्मी, कीपैड मोबाइल का कर सकते हैं इस्तेमाल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मी स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते दिखाई देते थे। लेकिन अब वो इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। ऐसा करने वाले पुलिस कर्मियों पर अब कार्रवाई की जाएगी। हालांकि विशेष परिस्थिति में वो की-पैड वाला मोबाइल रख सकते हैं।


 पटना DIG सह SSP की गोपनीय शाखा ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें इस बात का जिक्र है कि ड्यूटी के वक्त थाने की गश्ती टीम, ट्रैफिक एवं ERSS वाहनों के सिपाही स्मार्ट फोन से लगातार बातचीत करते देखे जाते हैं। यही नहीं वाट्सएप चलाते रहते हैं और मोबाइल पर गेम भी खेलते हैं।


जबकि उनकी प्रतिनियुक्ति विधि व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण करने और ट्रैफिक की व्यवस्था करने के लिए की गयी है। ड्यूटी के दौरान लगातार मोबाइल पर व्यस्त रहने के कारण काम पर असर पड़ता है। जो उनके कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, कर्तव्यहीनता, अनुशासनहीनता के साथ-साथ पुलिस की छवि को धुमिल करता है। यह अत्यंत ही गंभीर मामला है। 


इसलिए यह आदेश दिया गया है कि ड्यूटी के दौरान कोई भी सिपाही साथ में स्मार्ट फोन नहीं रखेंगे। विशेष परिस्थित में सूचना का अदान प्रदान करने के लिए की-पैड वाला मोबाइल रख सकते हैं। यह आदेश 16 दिसंबर 2024 से लागू किया गया है। इस आदेश  का पालन हरेक पुलिस कर्मियों को करना होगा। यदि आदेश का पालन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 



टैग्स