ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नोटिस मिलने के बाद खाली हुआ महुआ मोइत्रा का सरकारी बंगला, अधिकारियों को सौंपी चाबियां

DESK : टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने आज अपना सरकारी आवास खाली कर दिया है। टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, महुआ के कब्जे वाले मकान नंबर 9 बी टेलीग्राफ

नोटिस मिलने के बाद खाली हुआ महुआ मोइत्रा का सरकारी बंगला, अधिकारियों को सौंपी चाबियां
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने आज अपना सरकारी आवास खाली कर दिया है। टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, महुआ के कब्जे वाले मकान नंबर 9 बी टेलीग्राफ लेन को आज सुबह 10 बजे तक पूरी तरह से खाली कर दिया गया। सांसदी जाने के बाद उन्हें ये सरकारी बंगला खाली करने का आदेश मिला था।


दरअसल, महुआ को 16 जनवरी को दूसरी बार डीओई ने निष्कासन नोटिस जारी किया था। महुआ को पिछले महीने लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था। जिसके बाद आज अधिकारियों की एक टीम भी उनके आवास पर भेजी गई थी। इस बंगले को महुआ के वकीलों द्वारा संपदा निदेशालय को सौंप दिया गया। अब अधिकारी बंगले का निरीक्षण कर रहे हैं। वकीलों ने कहा कि अधिकारियों के आने से पहले ही परिसर खाली कर दिया गया था और कोई निष्कासन नहीं हुआ है।


मालूम हो कि, महुआ को 16 जनवरी को दूसरी बार डीओई ने निष्कासन नोटिस जारी किया था। महुआ को पिछले महीने लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था। एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि एक सांसद के रूप में आवंटित सरकारी बंगले से टीएमसी नेता को बेदखल करने के लिए एक टीम भेजी गई थी।


उधर,  मोइत्रा को दिल्ली उच्च न्यायालय से कोई राहत नहीं मिली थी। उन्होंने कोर्ट से DoE नोटिस पर रोक लगाने की मांग की थी, जिसमें उन्हें सरकारी बंगला खाली करने के लिए कहा गया था। न्यायमूर्ति गिरीश कथपालिया ने कहा कि अदालत के समक्ष कोई विशेष नियम नहीं लाया गया है जो सांसदों के विधायक बनने के बाद उन्हें सरकारी आवास से बेदखल करने से संबंधित हो।