ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अब नोएडा से पटना आना हुआ आसन, शुरू हुई डायरेक्ट बस सर्विस

PATNA : अगर आप दिल्ली से वाया रोड पटना जाना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश को नोएडा से पटना तक सीधी एसी जनरथ बस सेवा की शुरुआत की गई है. इसके लिए आपको गाजियाबा

अब नोएडा से पटना आना हुआ आसन, शुरू हुई डायरेक्ट बस सर्विस
First Bihar
2 मिनट

PATNA : अगर आप दिल्ली से वाया रोड पटना जाना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश को नोएडा से पटना तक सीधी एसी जनरथ बस सेवा की शुरुआत की गई है. इसके लिए आपको गाजियाबाद के कौशांबी बस डिपो जाना होगा. यहां से आपकों जनरथ फुल ऐसी बस आपको मिल जाएगी. 


कौशांबी से पटना तक का किराया दो हजार 30 रुपये निर्धारित किया गया है. बस कौशांबी से शाम के करीब 5:00 बजे खुलेगी और नोएडा डिपो पर इसके पहुंचने का समय शाम 5.40 रखा गया है. अगले दिन शाम चार बजे बस पटना पहुंच जाएगी. वहीं वापसी में बस पटना से सुबह आठ बजे चलेगी और अगले दिन सुबह सात बजे कौशांबी डिपो पहुंचेगी. 


बता दें कि इस बस में कुल 42 यात्रियों के लिए सीट है. बस लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे, अयोध्या और गोरखपुर होते हुए पटना जाएगी. यानी कि पहले लोगों को जो कई जगह बस बदलनी पड़ती थी और कई बार बस बदलने के बाद ही पटना तक पहुंचा जा सकता था. लेकिन अब नोएडा से इस बस सेवा की शुरुआत होते ही यात्रियों को काफी राहत मिलने वाली है.