ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

नियोजित शिक्षक के परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

PATNA : कोरोना महामारी के संकट के बीच इस वक्त एक राहत भरी खबर नियोजित शिक्षकों के लिए आ रही है. हड़ताल की अवधि में नियोजित शिक्षकों की हुई मौत को लेकर बिहार सरकार ने 4-4 लाख रु

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी के संकट के बीच इस वक्त एक राहत भरी खबर नियोजित शिक्षकों के लिए आ रही है. हड़ताल की अवधि में नियोजित शिक्षकों की हुई मौत को लेकर बिहार सरकार ने 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है. मृतक नियोजित शिक्षक के परिजनों को सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये आर्थिक मदद के रूप में दिए जायेंगे. 


बिहार सरकार की ओर से यह बड़ा निर्णय लिया गया है. मृतक नियोजित शिक्षक के परिजनों को सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये सरकार की ओर से दिए जायेंगे. शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा ने अधिकारियों से बातचीत के बाद यह बड़ा निर्णय लिया है. बता दें कि लगातार नियोजित शिक्षकों की ओर से ये मांग उठ रही थी. नियोजित शिक्षक सामान काम के बदले सामान वेतन की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने हड़ताल के दौरान नो वर्क, नो पे की योजना बनाई. जिसको लेकर सरकार और नियोजित शिक्षकों के बीच ठन गई. 


कोरोना संकट और देश में लोग डाउन के बीच बिहार में नियोजित शिक्षकों की हड़ताल जारी रही. शिक्षक संघ का का त्राहिमाम संदेश भी इस बीच सरकार को भेजा गया. पत्र के मुताबिक 30 शिक्षकों की मौत की एक लिस्ट भी सरकार को सौंपी गई. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव और पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा है कि बिहार में अब तक हड़ताल के दौरान 30 शिक्षकों की मौत हो चुकी है लेकिन सरकार की नींद कब टूटेगी यह सवाल अभी भी बना हुआ है. जिसके बाद अब यह बड़ा फैसला आया है की सरकार मृतक नियोजित शिक्षक के परिजनों को सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये आर्थिक मदद के रूप में देगी.


नियोजित शिक्षक के परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा, बिहार सरकार का बड़ा फैसला


नियोजित शिक्षक के परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा, बिहार सरकार का बड़ा फैसला