ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नियोजित शिक्षकों की होगी बल्ले-बल्ले ; लागू होगी सेवाशर्त, मिलेगा तबादले और प्रोन्नति का लाभ

PATNA : बिहार के साढ़े तीन लाख से ज्यादा नियोजित शिक्षकों को जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। नियोजित शिक्षकों की सेवा शर्त नियमावली लागू होने जा रही है जिसके बाद इन शिक्षकों

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार के साढ़े तीन लाख से ज्यादा नियोजित शिक्षकों को जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। नियोजित शिक्षकों की सेवा शर्त नियमावली लागू होने जा रही है जिसके बाद इन शिक्षकों को प्रोन्नति और तबादले का लाभ मिल सकेगा।



शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक शिक्षकों की सेवा शर्त नियमावली तैयार है बस इसे लागू करने के लिए सीएम नीतीश कुमार से हरी झंड़ी मिलने का इंतजार है। बताया जा रहा है कि अगले साल यानि वर्ष 2020 के मार्च महीने के बाद कभी भी इसे लागू किया जा सकता है।

सरकार की मंशा है कि बिहार में अगले साल होने वाले  विधानसभा चुनाव अधिसूचना जारी होने के पहले किसी भी कीमत पर  सेवा शर्त लागू  दिया जाए। सेवा शर्त लागू नहीं किए जाने से नियोजित शिक्षक लगातार आंदोलन कर रहे हैं। सरकार के खिलाफ काफी नाराजगी है। लिहाजा चुनाव से पहले सरकार नियोजित शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है।

इससे पहले 'समान काम समान वेतन' के मामले में हाईकोर्ट के फैसले के बाद सेवाशर्त नियमावली का मामला लटक गया था । फिर ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था और वहां नियोजित शिक्षकों को  'समान काम समान वेतन' मामले में तगड़ा झटका लगा था जब कोर्ट ने इस मांग को खारिज कर दिया था।