ब्रेकिंग
नगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... नगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला...

टेंशन में ब्रेन हैमरेज होने से नियोजित शिक्षक की मौत, सस्पेंड कर कल ही DM ने किया था FIR

VAISHALI : बिहार में पिछले लगभग एक महीने से ज्यादा समय से हड़ताल पर चल रहे नियोजित शिक्षकों की लड़ाई लगातार जारी है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिससे जिले में हड़कंप मच ग

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में पिछले लगभग एक महीने से ज्यादा समय से हड़ताल पर चल रहे नियोजित शिक्षकों की लड़ाई लगातार जारी है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिससे जिले में हड़कंप मच गया है. ब्रेन हैमरेज होने के कारण एक नियोजित शिक्षक की मौत होने की घटना सामने आई है. इस मौत के बाद शिक्षक के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 

इसको भी पढ़ें: निर्भया के दोषी अक्षय की फांसी के साथ बोली पत्नी, अब मेरे और बच्चे का क्या होगा

घटना वैशाली जिले के लालगंज इलाके की है. जहां ब्रेम हैमरेज होने के कारण एक नियोजित शिक्षक की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक शिक्षक की पहचान अरविंद तिवारी के रूप में की गई है. मृतक अरविंद तिवारी फिलहाल लालगंज के प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में पोस्टेड थे. प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के सहायक शिक्षक उमेश बाबू ने बताया कि मृतक अरविंद तिवारी हिन्दी विषय के शिक्षक थे.


सहायक शिक्षक उमेश बाबू ने आगे कहा की वह हड़ताल में शामिल थे. मूल्यांकन कार्य का विरोध करने के कारण उनको सस्पेंड कर दिया गया था. कल ही वैशाली की डीएम उदिता सिंह सिंह की ओर से संबंधित थाने में प्राथमिकी दज कराई गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि निलंबन और एफआईआर की कानूनी कार्रवाई के कारण टेंशन में आने से उनका ब्रेन हैमरेज हुआ है. जिससे उनकी मौत हो गई है. हालांकि मौत के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल प्रशासनिक कार्रवाई अभी चल रही है.