ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

नियोजित शिक्षकों के लिए तेज होगा आंदोलन, माध्यमिक शिक्षक संघ करेगा विधानमंडल का घेराव

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है नियोजित शिक्षकों से जुड़ी हुई. जहां बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने नियोजित शिक्षकों के लिए आंदोलन फिर से शुरू करने का एलान किया है. सेवा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है नियोजित शिक्षकों से जुड़ी हुई. जहां बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने नियोजित शिक्षकों के लिए आंदोलन फिर से शुरू करने का एलान किया है. सेवा शर्त नियमावली का निर्धारण और सातवां वेतन आयोग की अनुशंसा के अनुरूप वेतनमान सहित लंबित कई मांगों को लेकर तीन दिन लगातार विधानमंडल के समक्ष धरने पर बैठेंगे.


माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष और विधान पार्षद केदारनाथ पांडेय का कहना है कि नियोजित शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों के चार सालों से लंबित सेवा शर्त नियमावली के निर्धारण, मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी सातवां वेतन आयोग की अनुशंसा को लेकर वेतनमान लागू करने सहित विभिन्न लंबित मांगों के लिए 26 से 28 नवंबर तक विधानमंडल सत्र के दौरान विधान मंडल के समक्ष शांतिपूर्ण धरना देंगे. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव सह पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने बताया कि यह निर्णय संघ के सचिव मंडल की आपातकालीन बैठक में लिया गया. उन्होंने बताया कि संघ द्वारा लगातार जिला और प्रमंडल स्तर पर शांतिपूर्ण सत्याग्रह कर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया जाता रहा है. लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री की घोषणा और सरकार के आदेश के बावजूद भी सातवां वेतनमान की अनुशंसा के अनुरुप वेतनमान तथा सेवाशर्त नियमावली लागू करने में विभाग विफल रहा है. 


अपनी मांगों  को लेकर शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों में काफी आक्रोश है. 26 नवंबर को पूर्णिया, कोशी, तिरहुत प्रमंडल, 27 नवंबर को मुंगेर, दरभंगा और भागलपुर प्रमंडल और 28 नवंबर को पटना, मगध, सारण प्रमंडल के शिक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष सहित प्रखंड से प्रमंडल स्तर के सभी संघीय पदाधिकारी धरना में भाग लेंगे. माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से शिक्षा मंत्री, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव और निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) को पत्र लिखकर 25 नवंबर तक सभी मांगों पूरा करने का अनुरोध किया है.