ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बुजुर्गों के लिए राशन की होम डिलीवरी करेगी नीतीश सरकार, सितंबर तक आधार से जुड़ेगा राशन कार्ड

PATNA : कोरोना महामारी के बीच गरीबों को राशन दिए जाने की योजना पर नीतीश सरकार लगातार नए फैसले ले रही है। सरकार अब बुजुर्गों को राशन की होम डिलीवरी करने की तैयारी में है। 70 साल या

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी के बीच गरीबों को राशन दिए जाने की योजना पर नीतीश सरकार लगातार नए फैसले ले रही है। सरकार अब बुजुर्गों को राशन की होम डिलीवरी करने की तैयारी में है। 70 साल या उससे ज्यादा उम्र वाले बुजुर्गों को अनाज की होम डिलीवरी की जाएगी। राज्य के खाद्य उपभोक्ता मामलों के मंत्री मदन सहनी ने कहा है कि अधिक उम्र वाले लाभार्थियों को लॉकडाउन पीरियड में आ रही परेशानी को देखते हुए सरकार इस दिशा में जल्द ही कार्ययोजना बना रही है।


राज्य सरकार बुजुर्गों को राशन की होम डिलीवरी के लिए एक सिस्टम डेवलप करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मंत्री मदन सहनी ने कहा है कि अधिकारियों को इस पूरी प्रक्रिया पर विचार कर जल्द प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया जा चुका है। लॉकडाउन पीरियड के दौरान यह व्यवस्था प्रयोग के तौर पर शुरू की जाएगी और अगर सब कुछ सही रहा तो आगे भी बुजुर्गों को राशन की होम डिलीवरी जारी रहेगी। आपको बता दें कि लॉकडाउन और कोरोना महामारी के कारण बुजुर्गों के मूवमेंट पर फिलहाल सरकार ने भी रोक लगा रखी है। ऐसे में उन राशनकार्ड धारियों को खासा परेशानी उठानी पड़ रही है जिनकी उम्र 65 साल से ज्यादा है। 


उधर राशन कार्ड को आधार से जोड़े जाने के मामले में इसकी डेडलाइन 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार ने कहा है कि राशन कार्ड से आधार को जोड़ने की तारीख अब 30 सितंबर तक रहेगी। इस पूरी अवधि में किसी भी लाभुक को राशन से वंचित नहीं किया जा सकता। आपको बता दें कि आधार सीडिंग के नाम पर कई लाभुकों को सरकार की तरफ से दी जाने वाली राशन मुहैया नहीं हो पा रहा था लिहाजा अब केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है। देश में 90 फ़ीसदी राशन कार्ड की आधार सीडिंग हो चुकी है और जिनका डाटा अब तक आधार से नहीं जुड़ा है उन्हें 30 सितंबर तक जोड़ लिया जाएगा।

टैग्स