ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला : 10 दिनों तक रद्द रहेगी सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां; जानिए क्या है मुख्य वजह

PATNA : नीतीश कुमार की सरकार ने राज्य के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है। बिहार में 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक रेल पुलिस, सभी बी-सैप व तीनों प्रशिक्षण केंद्रों सहित सभी जि

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला : 10 दिनों तक रद्द रहेगी सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां; जानिए क्या है मुख्य वजह
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : नीतीश कुमार की सरकार ने राज्य के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है। बिहार में 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक रेल पुलिस, सभी बी-सैप व तीनों प्रशिक्षण केंद्रों सहित सभी जिलों में पुलिसकर्मियों की तमाम छुट्टियां रद्द रहेंगी। इसको लेकर अपर पुलिस महानिदेशक, विधि-व्यवस्था संजय सिंह ने आदेश जारी किया है। 


दरअसल, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद द्वारा सभी जिलों में शौर्य जागरण यात्रा निकालने की तैयारी को देखते हुए रोकी गई हैं। यह  शौर्य जागरण यात्रा बिहार के सभी जिलों में निकाली जाएगी। इस दौरान किसी प्रकार की सांप्रदायिक घटना न हो, इसलिए पुलिस अलर्ट हो गई है। इस आदेश पर बिहार के पुलिस महानिदेशक की सहमति पूर्व में ही ले ली गई है। 


वहीं, इसको लेकर एडीजी, विधि-व्यवस्था ने कहा कि- 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में शौर्य जागरण यात्रा निकाले जाने की सूचना मिली है। ऐसे में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर सभी पुलिसकर्मियों की विशेष परिस्थिति को छोड़कर छुट्टी बंद की जाती है।


मालूम हो कि, बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद दोनों ही संगठन मिलकर शौर्य जागरण रथ यात्रा निकालने जा रहे हैं। इसके जरिए लोगों को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण देंगे साथ ही। लव जिहाद समेत अन्य मुद्दों को लेकर हिंदुओं को जागरुक किया जाएगा। विहिप के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य हिंदुओं को संगठित कर सनातन धर्म के खिलाफ चल रहे षडयंत्र के खिलाफ जागरुक करना है। उन्होंने कहा कि सनातन विरोधियों द्वारा धर्मांतरण, लव जिहाद, गोवंश तस्करी, मॉब लिंचिंग की घटनाओं से हिंदू समाज प्रताड़ित हो रहा है।