ब्रेकिंग
बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीबेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनी

Nitish Kumar security protocol : नीतीश कुमार की बढ़ी सुरक्षा, अब बिना अनुमति माला पहनाना भी मना

Nitish Kumar security protocol : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। अब किसी को भी बिना जांच और अनुमति के उन्हें माला पहनाने की इजाजत नहीं होगी।

नीतीश कुमार सुरक्षा, फूलमाला पर रोक, मुख्यमंत्री सुरक्षा नियम, Nitish Kumar security, Bihar CM protocol, garland ban, Z+ security, Bhagalpur visit    URL (English):
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Nitish Kumar security protocol :  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर भागलपुर जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने देश की मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सीएम की सुरक्षा में बड़ा बदलाव किया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति और एंटी-सबोटाज जांच के मुख्यमंत्री को फूलमाला नहीं पहना सकेगा।


अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री को Z+ सुरक्षा प्राप्त है और वे बिहार विशेष सुरक्षा बल अधिनियम 2000 के अंतर्गत संरक्षित हैं। ऐसे में प्रशासन ने निर्णय लिया है कि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। सभी जगहों पर दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की विशेष तैनाती की गई है।


कड़े दिशा-निर्देश:

डीएम और एसएसपी की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि कार्यक्रम स्थल पर कोई भी व्यक्ति झोला, छाता या बिना जांच की कोई वस्तु लेकर नहीं जा सकेगा। फूल, माला, या अन्य उपहार मुख्यमंत्री को बिना अनुमति के नहीं दिए जा सकेंगे। सुरक्षा एजेंसियों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है कि किसी भी वस्तु में विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु न हो।


टैग्स