ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Patna News: पटना इको पार्क में नीतीश कुमार का यूनिक सेलिब्रेशन, मीडिया संग बांटी खुशियां

Patna News: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज एक अलग ही अंदाज़ देखने को मिला। मुख्यमंत्री शनिवार सुबह पटना के इको पार्क पहुंचे, जहाँ उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षों को राखी बांधी।

Patna News
पटना न्यूज
© Google
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Patna News: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज एक अलग ही अंदाज़ देखने को मिला। मुख्यमंत्री शनिवार सुबह पटना के इको पार्क पहुंचे, जहाँ उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षों को राखी बांधी। इस मौके पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कई वरिष्ठ अधिकारी और पर्यावरण विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।


राखी बांधने के बाद मुख्यमंत्री ने वहीं पूजा-अर्चना की और फिर अचानक पत्रकारों की ओर देखा। मुस्कुराते हुए उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिया कि पत्रकारों के लिए सूप लाया जाए। आदेश का पालन करते हुए सभी पत्रकारों को गर्मागर्म सूप परोसा गया।


लेकिन नीतीश कुमार का यह अंदाज़ यहीं खत्म नहीं हुआ। थोड़ी देर बाद वे सोफे से उठकर एक बड़े प्लास्टिक बोतल में भरा नमकीन लेकर खुद पत्रकारों के पास पहुंचे। उन्होंने सुरक्षाकर्मी को बोतल थमाते हुए कहा “ऊपर का पहला ढक्कन खोल दीजिए।” सुरक्षा कर्मियों ने ढक्कन खोला और नमकीन पत्रकारों में बांटा गया। यह पूरा दृश्य मीडिया कैमरों में कैद हो गया।


अंत में मुख्यमंत्री ने सभी उपस्थित लोगों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और आपसी सद्भाव का प्रतीक है, और हमें समाज में भाईचारा और एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखना चाहिए।


नीतीश कुमार हाल के दिनों में कई सार्वजनिक आयोजनों में हल्के-फुल्के और सहज अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। चाहे वह मंच से चुटीले अंदाज़ में संवाद करना हो या जनता व पत्रकारों के साथ सीधा संवाद, वे इन दिनों अपने अलग रंग-ढंग से सुर्खियां बटोर रहे हैं।