ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

श्याम रजक के लिए नीतीश ने फुलवारीशरीफ की जनता से मांगा वोट, आरजेडी के जंगलराज पर साधा निशाना

पटना के फुलवारी शरीफ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए जेडीयू प्रत्याशी श्याम रजक के समर्थन में वोट मांगे। एम्स, मेट्रो रेल, पुनपुन एलिवेटेड रोड और लक्ष्मण झूला जैसे विकास कार्यों की चर्चा की।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के फुलवारी शरीफ विधानसभा स्थित रामकृष्ण नगर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जेडीयू प्रत्याशी श्याम रजक के समर्थन में वोट देने की अपील फुलवारीशरीफ की जनता से की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के युवाओं से वादा किया कि अगले 5 वर्षों में 1 करोड़  सरकारी नौकरियाँ देंगे। 


आरजेडी के कुशासन पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने 2005 से जब सेवा करने का मौका दिया तब राज्य और जनता हित में लगातार काम कर रहे हैं। राज्य की जनता ने सेवा का मौका दिया तो बिहार को देश के उन्नत राज्यों में शामिल करेंगे। फुलवारी शरीफ में किये गये कार्यों की मुख्यमंत्री ने चर्चा करते हुए कहा कि एम्स, मेट्रो रेल ,पुनपुन ऐलिवेटेड सड़क, लक्ष्मण झूला के विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि श्याम रजक को एक बार फिर से फुलवारी शरीफ से आप लोग मिलकर जिताने का काम कीजिए। जद यू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का 20 वर्षों का विकास करने का ट्रैक रिकार्ड  है। 


संजय झा ने आगे कहा कि विकास ही इनकी पहचान है, नीतीश कुमार जी का काम बोलता है। आप लोग मिलकर श्याम रजक को एक बार फिर से जिताइये नीतीश कुमार जी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाईये। केन्द्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। अपने संबोधन में फुलवारी विधानसभा के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि फुलवारी का‌ बेटा बनकर फुलवारी को बगिया की तरह सींचने का कार्य करूंगा। आप का  मुझ पर उम्मीद और भरोसा कायम रखें। 


फुलवारी विधानसभा में विकास के जो भी बचे कार्य हैं। आपने फिर से मौका दिया तो फुलवारी में एक बार फिर से विकास की गंगा बहाने का कार्य करूंगा। कार्यक्रम में उद्घाटन समारोह में विधान पार्षद रविंद्र प्रसाद सिंह जी, गुलाम गौस ,  फुलवारी नगर पर्षद चेयरमैन आफताब आलम, रामप्रवेश सिंह अफजल अब्बास,  जद यू  महासचिव अरूण कुमार सिंह डॉ. हुलेश मांझी, बंटी कुमार चन्द्रवंशी, रविश पटेल, श्लोक कुमार, रविन्द्र कुमार चौधरी, राजू रजक, रविराज पटेल, वार्ड नं. 30  की वार्ड पार्षद कावेरी सिंह, राजीव रंजन, छोटू सिंह, पंकज सिंह, इन्द्रजीत कुमार आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन आसिफ कमाल ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन फुलवारी शरीफ विधानसभा प्रभारी प्रियरंजन पटेल ने किया।

 श्याम रजक के लिए नीतीश ने फुलवारीशरीफ की जनता से मांगा वोट, आरजेडी के जंगलराज पर साधा निशानाश्याम रजक के लिए नीतीश ने फुलवारीशरीफ की जनता से मांगा वोट, आरजेडी के जंगलराज पर साधा निशानाश्याम रजक के लिए नीतीश ने फुलवारीशरीफ की जनता से मांगा वोट, आरजेडी के जंगलराज पर साधा निशाना