ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नीतीश कुमार का जनता दरबार आज, साल की पहली कैबिनेट बैठक पर भी होगी सबकी नजर

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्ष नए साल में आज पहला जनता दरबार लगाने जा रहे हैं। जिसमें लोगों की शिकायत सुनेंगे और ऑन स्पॉट उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्द

 नीतीश कुमार का जनता दरबार आज, साल की पहली कैबिनेट बैठक पर भी होगी सबकी नजर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्ष नए साल में आज पहला जनता दरबार लगाने जा रहे हैं। जिसमें लोगों की शिकायत सुनेंगे और ऑन स्पॉट उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश देंगे। जनता दरबार में तय विभागों की समस्याएं ली जाएंगी। जनता दरबार में संबंधित विभाग के सभी मंत्री और सभी आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 


कैबिनेट विभाग की ओर से संबंधित सभी विभाग को तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। ऐसे आज नए साल का दूसरा सोमवार है। इससेपहले सोमवार को 1 जनवरी होने के कारण जनता दरबार का आयोजन नहीं हुआ था। ऐसे में 8 जनवरी को मुख्यमंत्री साल का पहला कैबिनेट की बैठक भी करने जा रहे हैं।  शाम 4:00 बजे से मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हाल में यह बैठक होगी। जिसमें कई एजेंट पर मुहर लगा सकती है। 


बताया जा रहा है कि, आने वाले कल के दिन  पहला कैबिनेट हो सकता है। इस  कारण मुख्यमंत्री कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। जिस पर सब की नजर रहेगी।  खासकर महागठबंधन की सरकार ने 10 लाख नौकरी 10 लाख रोजगार देने का वादा किया है।स्वास्थ्य और अन्य विभाग में अभी बड़े पैमाने पर बहाली होने की बात सरकार की ओर से की जा रही है।  इससे पहले 26 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक हुई थी। जो 2023 का अंतिम कैबिनेट था अब नए साल में 2 सप्ताह बाद कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त विभाग श्रम संसाधन विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेंगे. जनता दरबार में संबंधित विभाग के सभी मंत्री और सभी आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।