ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

21,391 युवाओं को नीतीश कुमार देंगे बड़ा तोहफा: नव चयनित सिपाहियों को 28 जून को मिलेगा नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज BPSC चयनित 101 सहायक वास्तुविदों को नियुक्ति पत्र सौंपा। अब 28 जून को 21,391 नव चयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे। इसे लेकर युवाओं में खुशी का माहौल है।

BIHAR
युवाओं में खुशी का माहौल
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: आज बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी साल में युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'संवाद'परिसर में  बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) से चयनित 101 सहायक वास्तुविदों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं और उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने राज्य के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। 101 सहायक वास्तुविदों को नियुक्ति पत्र देने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश अब 21 हजार 391 नव चयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।  


28 जून को बापू सभागार में आयोजित समारोह के दौरान नव चयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। बता दें कि 2023 में बहाली की प्रक्रिया शुरू की गई थी। अगस्त 2024 में छह चरणों में लिखित परीक्षा आयोजित की गयी थी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 17 लाख 87 हजार 720 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें 11 लाख 95 हजार 101 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा की पूरी प्रकिया के बाद अब 28 जून को नव चयनित 21 हजार 391 सिपाहियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसे लेकर चयनित अभ्यर्थियों के बीच खुशी का माहौल है। सभी अब शनिवार का इंतजार कर रहे हैं। इस दिन मुख्यमंत्री के हाथों चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।


टैग्स