ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....मुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....

Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला?

नीतीश कुमार के संभावित दिल्ली दौरे ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। 10 अप्रैल को राज्यसभा शपथ और उसके बाद इस्तीफे की अटकलों ने सियासी माहौल गरमा दिया है।

Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला?
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News : बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित दिल्ली दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार 9 अप्रैल को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं, जहां उनका कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होना प्रस्तावित बताया जा रहा है।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल को नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले सकते हैं। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे लेकर लगातार चर्चाएं जारी हैं। माना जा रहा है कि यह दौरा सिर्फ औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके पीछे कुछ बड़े राजनीतिक संकेत भी छिपे हो सकते हैं।


जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार 12 अप्रैल तक दिल्ली में रह सकते हैं और इस दौरान वे विभिन्न वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात भी कर सकते हैं। इन बैठकों को लेकर राजनीतिक विश्लेषक कई तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा आने वाले समय में बिहार की राजनीति की दिशा और दशा तय कर सकता है।


इसी बीच एक और बड़ी चर्चा सामने आ रही है कि दिल्ली दौरे से वापस लौटने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसे केवल राजनीतिक अटकलों के रूप में देखा जा रहा है। लेकिन राज्य की राजनीति में इस खबर ने हलचल पैदा कर दी है।


बिहार में सत्ता समीकरणों को लेकर पहले भी कई बार बड़े बदलाव देखे गए हैं, और नीतीश कुमार के फैसले हमेशा से ही राजनीतिक दिशा बदलने वाले माने जाते रहे हैं। ऐसे में उनके संभावित इस्तीफे की चर्चा ने एक बार फिर सियासी पारा बढ़ा दिया है।


वहीं, जेडीयू या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से भी अब तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में यह पूरा घटनाक्रम अभी भी अनिश्चितता के घेरे में है। फिलहाल पूरे राज्य की नजरें इस दौरे और उसके बाद होने वाले घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं।