ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

नीतीश बोले- खगड़िया से कुशेश्वर स्थान सड़क बनने के बाद 125 KM की दूरी 25 किलोमीटर रह जायेगी

KHAGARIA : बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार में निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपनी उपलब्धियों को गिनाया. खगड़िया के अलौली में जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा कि विक

नीतीश बोले- खगड़िया से कुशेश्वर स्थान सड़क बनने के बाद 125 KM की दूरी 25 किलोमीटर रह जायेगी
First Bihar
3 मिनट

KHAGARIA : बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार में निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपनी उपलब्धियों को गिनाया. खगड़िया के अलौली में जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा कि विकास के सहारे ही बिहार की तस्वीर बदली जा सकती है. उनके काम की आलोचना कर रहे लोगों की निगाहें इस  बात पर है कि परिवार के लिए कितना पैसा बना लिया जाये.


नीतीश कुमार ने विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा की उन्होंने बिहार की आधारभूत संरचनाओं को निर्मित करने और राज्य को विकास पथ पर ले जाने में कोई कमी नहीं छोड़ी.  उन्होंने विपक्षी राजद के नेता तेजस्वी यादव को घेरते हुए कहा की अनुभवहीन लोग उनपर छीटाकशी कर के सिर्फ क्षणिक लोकप्रियता पाना चाहते हैं, उन्हें बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं.


अलौली विद्यानसभा क्षेत्र में बड़ी जनसभा को सम्बोधित करते हुए नीतीश ने कहा  "हमने कितने पल पुलिया बनवाये ये जनता जानती है. अब खगड़िया से कुशेश्वर स्थान तक सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है. इस रोड में 7 पुल होंगे और जो दूरी आज 125 किलोमीटर है वो सिमट कर 25 किलोमीटर रह जायेगा."


राजद के भ्रष्टाचार का हवाला देते हुए नीतीश कुमार ने कहा "हमारा माल कमाने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन लोगों का पूरा इरादा है माल कमाने का भले ही अंदर चले जाएं.  कुछ लोग काम करना नहीं चाहते, लोगों के बीच झगड़ा कराना चाहते हैं, लेकिन झगड़ा जरूरी नहीं है काम ज्यादा जरूरी है."


अलौली से जदयू प्रत्याशी  साधना सदा ने कहा कि वे इस बार विरोधियों को धूल चटा देंगी. उन्होंने नीतीश कुमार धन्यवाद करते हुए कहा "जेडीयू के अध्यक्ष ने एक गरीब की बेटी को टिकट दिया और आपने मौका दिया तो नीतीश जी के नेतृत्व में न्याय कर साथ हर वर्ग का विकास करूंगी।" उन्होंने बीते 15 साल में हुए बिहार के विकास के बारे में बोलते हुए विरोधियों को चुनौती दी और कहा कि बिहार में हुए विकास कार्यों के बारे में बताना शुरू किये जाये तो 24 घंटे भी कम हो जायेंगे. 

टैग्स