ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सर, मैं कराटे चैंपियन हूँ.. नीतीश को पीछे से टोकने वाली लड़की बोली.. डीएसपी बना दीजिये

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना के टीपीएस कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अपनी गाड़ी की तरफ बढ़े उनकी कार का दरवाजा खु

सर, मैं कराटे चैंपियन हूँ.. नीतीश को पीछे से टोकने वाली लड़की बोली.. डीएसपी बना दीजिये
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना के टीपीएस कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अपनी गाड़ी की तरफ बढ़े उनकी कार का दरवाजा खुला और वह गाड़ी में बैठने जा रहे थे तभी पीछे से एक लड़की ने उन्हें टोक दिया. नीतीश कुमार अपने पीछे से आई लड़की की आवाज सुनकर 2 मिनट के लिए रूककर उसकी बात सुनने लगे. लड़की ने कहा मैं कराटे चैंपियन हूं सर.. मुझे डीएसपी बना दीजिए.


आपको बता दें कि मुख्यमंत्री को रोककर बेबाकी से अपनी बात रखने वाली इस लड़की का नाम अनन्या सिंह है. अनन्या सिंह ने मुख्यमंत्री से हिमा दास को असम सरकार द्वारा डीएसपी बनाये जाने की बात का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरीके से हिमा दास को देश को गौरवान्वित करने के लिए डीएसपी बनाया गया, उसी तर्ज पर उसने भी देश के लिए कराटे खेलकर देश का गौरव बढ़ाने का काम किया है. इसके लिए उसे भी सम्मान दिया जाए. 


अनन्या की बात सुनकर मुक्यमंत्री ने उसे शिक्षा मंत्री विजय चौधरी से मुलाकात करने की बात कही और कहा कि अपने इस प्रस्ताव को वह शिक्षा मंत्री के सामने रखें, उसके बाद इस मामले पर जल्द फैसला लिया जाएगा. 


आपको बता दें कि इसके पहले भारत की स्प्रिंटर हिमा दास को असम सरकार ने डीएसपी नियुक्त किया था. हिमा ने अपने ट्विटर अकाउंट में फोटो शेयर की जिसमें वह पुलिस की वर्दी पहने नजर आ रहीं थी. असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कुछ दिन पहले एक कैबिनेट मीटिंग में हिमा दास को डीएसपी बनाने का ऐलान किया था.