ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

नीतीश के घर के बाहर हो रही है शराब की होम डिलेवरी : RJD के विधान पार्षद का सनसनीखेज आरोप

PATNA : सीतामढ़ी में शराब माफियाओं के हमले में पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौत के बाद हमलावर विपक्ष ने गंभीर आरोप लगाया है. आरजेडी ने कहा है कि शराबबंदी का ढिढोरा पीट रहे बिहार के मुख्य

नीतीश के घर के बाहर हो रही है शराब की होम डिलेवरी : RJD के विधान पार्षद का सनसनीखेज आरोप
First Bihar
3 मिनट

PATNA : सीतामढ़ी में शराब माफियाओं के हमले में पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौत के बाद हमलावर विपक्ष ने गंभीर आरोप लगाया है. आरजेडी ने कहा है कि शराबबंदी का ढिढोरा पीट रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर के बाहर दारू की होम डिलेवरी हो रही है. सरकार पर हमलावर राजद ने कहा है कि नीतीश कुमार चीफ मिनिस्टर नहीं चीट मिनिस्टर बन गये हैं, जिनका काम सिर्फ फर्जी घोषणायें करना रह गया है.


विधानसभा और परिषद में उठा मामला
दरअसल बुधवार को सीतामढ़ी में शराब माफियाओं ने पुलिस सब इंस्पेक्टर दिनेश राम की गोली मार कर हत्या कर दी थी. शराब तस्करों ने एक चौकीदार लालबाबू पासवान को भी गोली मारी थी, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है. आज विधानसभा और विधान परिषद में विपक्ष ने इस मामले पर सरकार को घेरा. दोनों सदनों में विपक्ष ने कहा कि सरकार सिर्फ झूठी घोषणायें कर रही है और पूरे राज्य में शराब माफियाओं का जाल फैलता जा रहा है.


सीएम आवास के बाहर होती है होम डिलेवरी
शराब के अवैध कारोबार को लेकर हमवालर आरजेडी ने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार के सरकारी आवास एक अण्णे मार्ग के बाहर भी शराब की होम डिलेवरी हो रही है. आरजेडी के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह ने कहा कि वे ताल ठोंक कर कह रहे हैं कि सीएम हाउस के बाहर भी दारू की होम डिलेवरी हो रही है. अगर इसकी सही से जांच करायी जाये तो उनके आरोपों की पुष्टि हो जायेगी. लेकिन सरकार और पुलिस दोनों शराबबंदी को लेकर तत्पर नहीं है. 


उधर, कांग्रेस ने भी शराब को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला है. कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्र ने कहा कि शराब माफियाओं से जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की रक्षा कौन करेगा. सीतामढ़ी की घटना के बाद मुख्यमंत्री को सफाई देनी चाहिये. नीतीश कुमार को ये बताना चाहिये कि वे बिहार को किस गर्त में ढकेल रहे हैं.


चीफ नहीं चीट मिनिस्टर
उधर विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी शराब को लेकर सरकार पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार चीफ मिनिस्टर नहीं चिट मिनिस्टर हैं. नीतीश कभी नेता हुए ही नहीं. तेजस्वी ने कहा कि बिहार के लोगों को भगवान भरोसा छोड़ दिया गया है. 

टैग्स