ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

एक्शन में नीतीश: 10 मई को पूर्णिया में करेंगे हाइ लेवल मीटिंग, आज भी अधिकारियों के साथ की बैठक

उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों / कर्मियों एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों तथा कर्मियों की छट्टियां रद्द कर दी गयी हैं।

bihar
मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: 'ऑपरेशन सिंदूर' की पृष्ठभूमि में राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों की कड़ी निगरानी के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को उच्चस्तरीय बैठक की। एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में यह बैठक आयोजित की गयी। जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी को रद्द करने को लेकर फैसला लिया गया। सीएम नीतीश ने राज्य के सभी सीमावर्ती जिलों में पूरी तरह चौकसी बरतने को कहा है।  अब मुख्यमंत्री नीतीश 10 मई को पूर्णिया में हाई लेवल मीटिंग करेंगे। 


वही 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों / कर्मियों एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों तथा कर्मियों की छट्टियां रद्द कर दी गयी हैं। स्वास्थ्य विभाग एवं कानून व्यवस्था से जुड़े सभी कर्मियों को पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है। बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि राज्य के सभी सीमावर्ती जिलों में पूरी तरह चौकसी रखें। उन्होंने कहा कि आवागमन पर कड़ी निगरानी रखी जाय तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं पर कड़ी नजर रखें।


सीमावर्ती जिलों के सभी महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी जाय और लगातार सघन गश्ती की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्थानों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर पूरी सर्तकता बरतें। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया और अन्य हैंडल के माध्यम से फर्जी खबरों एवं अफवाहों को पूरी सख्ती से रोकने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है और सरकार इस मामले में पूरी तरह सजग एवं सर्तक है। 


उन्होंने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट है। भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व पर हम सभी को अटूट विश्वास एवं गर्व है। बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार उपस्थित थे।


टैग्स