ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नीतीश के फ्री बिजली करने पर यूपी के ऊर्जा मंत्री ने कसा तंज,कहा..बिजली आएगी तभी तो फ्री होगी

बिहार में नीतीश कुमार की मुफ्त बिजली योजना पर यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि "ना बिजली आएगी, ना बिल आएगा", इस तरह हो गई फ्री बिजली। बिहार सरकार ने 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है।

Bihar
नीतीश की योजना का उड़ाया मजाक!
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

UP: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार 19 जुलाई को कैबिनेट की बैठक में मुफ्त बिजली पर मुहर लगा दी। अब बिहार के सभी नागरिकों को 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस घोषणा की गूंज यूपी के ऊर्जा मंत्री के कानों तक पहुंची। जिसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार के इस योजना को लेकर तंज कसने का काम किया। 


यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने साफ तौर पर कह दिया है कि ना बिजली आएगी और ना बिल आएगा..तो हो गई ना फ्री बिजली..बिजली आएगी तभी तो फ्री होगी..शनिवार को मथुरा दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने यह बयान बिहार के संदर्भ में दिया है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश की जनता को चुनाव से पहले बड़ा उपहार दिया है। राज्य की जनता को अब 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। यदि किसी की बिजली खपत ज्यादा है तो उसमें 125 यूनिट माइनस हो जाएगा।  


अब 1 अगस्त 2025 से हर महीने 125 यूनिट मुफ्त बिजली फ्री मिलेगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई। इसके अलावे घरेलू उपभोक्ताओं के घर की छतों पर 1.1 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएगे। इसके लिए भी वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 17 जुलाई को ही इस बात की घोषणा की थी। अब इससे बिहार के करीब 1.67 करोड़ परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद हैं। लेकिन इसे लेकर अब सियासत तेज हो गयी है। यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का यह बयान ऐसे समय पर आया है कि जब बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है।



टैग्स