ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

नीतीश कैबिनेट में अफसर पर कार्रवाई, घूसखोर CO को किया गया बर्खास्त

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां नीतीश कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है. बैठक में कुल 19 एजेंडों पर मुहर लगी है. बैठक में कई बड़े निर्णय लिए ग

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां नीतीश कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है. बैठक में कुल 19  एजेंडों पर मुहर लगी है.  बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं. मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में एक रिश्वतखोर अंचल अधिकारी को बर्खास्त करने का फैसला लिया गया है. दाखिल-खारिज के लिए 10 हजार रुपये लेने वाले इस सीओ को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. 


निगरानी टीम ने किया था अरेस्ट
नवादा जिले के कौआकोल सीओ को 4 साल पहले अक्टूबर 2016 में अरेस्ट किया गया था. निगरानी विभाग की टीम ने कौआकोल के तत्कालीन अंचल अधिकारी शंभू शरण को घूस लेते सरकारी आवास से गिरफ्तार किया गया था. वे अपने सरकारी आवास पर सखोदेवरा गांव के चंद्रशेखर ¨सह से दाखिल-खारिज के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे. निगरानी डीएसपी विनय कुमार साह और रमेश कुमार मल्ल पटना से जाकर अरेस्ट किया था. 


10 हजार घूस लेने की मिली थी शिकायत
इस कार्रवाई को लेकर डीएसपी ने बताया था कि सेखोदेवरा गांव के चंद्रशेखर सह के आपसी बंटवारा से संबंधित दाखिल-खारिज के लिए सीओ द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी. जब इस मामले का सत्यापन कराया गया तो यह शिकायत सच साबित हुई थी. निगरानी में दल में दो डीएसपी के अलावा इंस्पेक्टर योगेंद्र पासवान, महेंद्र कुमारऔर डीएन चौधरी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोचा था.