ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 18 एजेंडों पर लगी मुहर

PATNA : 3 हफ्ते के अंतराल के बाद हुई नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक के आज खत्म हो गई है. नीतीश कैबिनेट ने आज कुल 18 एजेंटों पर मुहर लगाई है. राज्य कैबिनेट ने आज बिहार पुलिस के अं

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 18 एजेंडों पर लगी मुहर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : 3 हफ्ते के अंतराल के बाद हुई नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक के आज खत्म हो गई है. नीतीश कैबिनेट ने आज कुल 18 एजेंटों पर मुहर लगाई है. राज्य कैबिनेट ने आज बिहार पुलिस के अंतर्गत गठित स्पेशल ऑग्ज़ीलियरी पुलिस में आर्मी के सेवानिवृत्त जवानों के लिए कुल 17000 पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधारित सेवा को विस्तार देने का फैसला किया है.


इसके अलावा राज्य कैबिनेट ने पुराने वाहनों को स्क्रैप किए जाने की नीति पर भी मुहर लगाई है. भारत सरकार के निर्देश के मुताबिक गाड़ियों की स्क्रेपिंग सुविधा का लाभ लेने वाले लोगों को छोटे कोलाप्स भी दिया जाएगा. परिवहन वाहनों को स्क्रैप कराए जाने पर 15 फ़ीसदी की छूट मोटर वाहन कर में दिया जाएगा. जबकि गैर परिवहन वाहनों को स्क्रैप किए जाने पर छूट 25 फीसदी होगी.


इसके अलावा सरकार ने कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को दो-दो मास्क उपलब्ध कराने का फैसला किया है. इसके तहत आने वाले खर्च पर 51 करोड़ 76 लाख 52 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है. 


इसके अलावा सरकार ने बक्सर के इटाढ़ी में तत्कालीन सीडीपीओ रही कविता कुमारी की सेवा बर्खास्तगी को लेकर भी फैसला किया है