ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

नीतीश कैबिनेट के मंत्री का आप्त सचिव गिरफ्तार, जानिए.. क्या है पूरा मामला

PATNA : नीतीश कैबिनेट के एक मंत्री के आप्त सचिव को गिरफ्तार किया गया है. खबर गोपालगंज से है, जहां नीतीश सरकार में मंत्री जनक राम के आप्त सचिव बबलू आर्या को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार

नीतीश कैबिनेट के मंत्री का आप्त सचिव गिरफ्तार, जानिए.. क्या है पूरा मामला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : नीतीश कैबिनेट के एक मंत्री के आप्त सचिव को गिरफ्तार किया गया है. खबर गोपालगंज से है, जहां नीतीश सरकार में मंत्री जनक राम के आप्त सचिव बबलू आर्या को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जनक राम बिहार सरकार के खनन एवं भूतत्व मंत्री हैं. उनके पीए बबलू आर्या के ऊपर फर्जी पास बनवाने का आरोप है. बबलू आर्य के साथ-साथ महेश कुमार नाम के एक शख्स को भी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है.


मंत्री जनक राम के पीए बबलू आर्य पर संसद में एंट्री के लिए फर्जी तरीके से पास बनवाने का आरोप है. उसके साथ-साथ एक कारोबारी महेश की भी गिरफ्तारी की गई है. संसद भवन में प्रवेश के लिए बबलू आर्य ने फर्जी तरीके से पास बनवाया था. उसने गोपालगंज के रहने वाले महेश का भी पास बनवाया था.


सुरक्षा में सेंध को लेकर यह बड़ा मामला है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जानकारी होने के बाद मंत्री जनक के चमार के पिए बबलू आर्या और महेश को गोपालगंज से गिरफ्तार किया है. सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गोपालगंज के पुरानी चौक से इन दोनों को दिल्ली पुलिस ने उठाया है.