ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

मंदिर-मस्जिद के बाद गुरुद्वारा पहुंचे निशांत कुमार, तख्त श्रीहरमंदिर साहिब में मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत दोनों आज पटना सिटी दौरे पर थे। सीएम नीतीश सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे तो वही निशांत पटना साहिब गुरुद्वार में मत्था टेकने पहुंचे थे।

बिहार न्यूज
पटनदेवी में भी की पूजा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:जनता दल यूनाईटेड (JDU) की सदस्यता हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत रविवार को सबसे पहले महावीर मंदिर गये उसके बाद हाईकोर्ट मजार पर गये और आज पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा भी पहुंचे। जहां  उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। वही पटना सिटी में ही पटनदेवी में जाकर माता की पूजा-अर्चना की। निशांत ने इस दौरान देश और प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आज पटना सिटी में ही थे। वो पटना सिटी के मालसलामी में बन रही सड़क का निर्माण कार्य को देखने गये हुए थे। इस दौरान उन्होंने चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। उसी वक्त मुख्यमंत्री नीतीश के बेटे निशांत भी पटना सिटी दौरे पर रहे। 


पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा में उन्होंने मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। जिसके बाद वो पटना सिटी के पटनेदेवी में पूजा करने पहुंच गये। इससे पहले निशांत पटना के कंकड़बाग स्थित मंजू सिन्हा पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान निशांत काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि यहां उनकी मां की प्रतिमा है और वह उन्हें श्रद्धांजलि देने आए हैं।


निशांत ने कहा कि मां की बहुत याद आ रही है और उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ बना रहे। मीडिया से बातचीत में निशांत कुमार ने कहा कि उनकी मां की कमी हमेशा महसूस होती है। उन्होंने कहा, 'मां रहतीं तो और अच्छा होता। उनका आशीर्वाद मेरे ऊपर बना रहे।'


इस दौरान उन्होंने बिहार के अलग-अलग जिलों में जाने की भी बात कही। निशांत ने कहा कि वह राज्य के सभी 38 जिलों में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं और इसे लेकर विचार कर रहे हैं। पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि कार्यकर्ता उन्हें मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं तो वह इस सवाल को टालते नजर आए। 


निशांत इस सवाल का कोई जवाब दिए बिना आगे बढ़ गए। हालांकि उन्होंने पहले ही साफ किया था कि वह पार्टी के लिए मेहनत से काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने पिछले 20 वर्षों में जो काम किए हैं, उन्हें आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।मंदिर-मस्जिद के बाद गुरुद्वारा पहुंचे निशांत कुमार, तख्त श्रीहरमंदिर साहिब में मत्था टेककर लिया आशीर्वाद मंदिर-मस्जिद के बाद गुरुद्वारा पहुंचे निशांत कुमार, तख्त श्रीहरमंदिर साहिब में मत्था टेककर लिया आशीर्वाद मंदिर-मस्जिद के बाद गुरुद्वारा पहुंचे निशांत कुमार, तख्त श्रीहरमंदिर साहिब में मत्था टेककर लिया आशीर्वाद मंदिर-मस्जिद के बाद गुरुद्वारा पहुंचे निशांत कुमार, तख्त श्रीहरमंदिर साहिब में मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

टैग्स