ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

निशांत कुमार की सही एज का चल गया पता, मंत्री अशोक चौधरी ने सबकुछ बताया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जेडीयू में एंट्री के बाद उनकी उम्र को लेकर काफी चर्चा होने लगी थी। अब इन अटकलों पर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने विराम लगा दिया है।

बिहार न्यूज
सामने आई सही जन्मतिथि
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की जेडीयू में एंट्री के बाद उनकी उम्र को लेकर खूब चर्चा हो रही थी। इन अटकलों पर मंत्री अशोक चौधरी ने एक ट्वीट कर विराम लगा लिया है। अशोक चौधरी ने निशांत कुमार की सही जन्मतिथि बतायी। कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की उम्र 44 वर्ष है। 


बता दें कि जनता दल यूनाइटेड को ज्वाइन करने के बाद निशांत कुमार एक्टिव हो गये। वो आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर गये मस्जिद गये और गुरुद्वारा भी गये। बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद लिया। लगातार वो लोगों से मिलते दिखाई दिये। जनसंपर्क के दौरान लोगों ने उनसे शादी करने और परिवार बढ़ाने की भी सलाह दी। जिसके बाद निशांत की उम्र की चर्चा अचानक तेज हो गयी। निशांत की जन्मतिथि 20 जुलाई 1975 बतायी गई थी। 


जिसके अनुसार उनकी उम्र करीब 50 साल हुई। यह चर्चा होने लगी की निशांत 50 साल हैं। अब तो उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। निशांत के जन्मतिथि को लेकर हो रही चर्चा के बीच बिहार सरकार के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने बताया कि निशांत की उम्र जो 50 साल होने की जो चर्चा हो रही है वो गलत है। निशांत की सही उम्र 44 साल है। 50 साल वाली बात गलत है। 

उम्र के भ्रम को अशोक चौधरी ने दूर कर दिया। मंत्री अशोक चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि 🚨महत्वपूर्ण सूचना | Important Information🚨 निवेदन है कि भाई निशांत कुमार जी की सही जन्मतिथि 20 जुलाई 1981 है तथा उनकी वर्तमान आयु 44 वर्ष है। आप सभी मीडिया बंधुओं से विनम्र अनुरोध है कि आगे से इसी जन्मतिथि और आयु का ही उपयोग करें। कुछ समाचार एजेंसियों द्वारा गलत जन्मतिथि और आयु प्रकाशित की जा रही है, इसलिए कृपया सही जानकारी का ही उपयोग एवं प्रसारण करें। सधन्यवाद 🙏




टैग्स