ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

निर्दलीय MLC चुनाव जीतने वाले महेश्वर सिंह ने नीतीश से की मुलाकात, बोले.. विकास हमारी प्राथमिकता

PATNA : विधान परिषद चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल करने वाले महेश्वर सिंह ने अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है. महेश्वर सिंह कल शाम मुख्यमंत्री आवा

निर्दलीय MLC चुनाव जीतने वाले महेश्वर सिंह ने नीतीश से की मुलाकात, बोले.. विकास हमारी प्राथमिकता
First Bihar
3 मिनट

PATNA : विधान परिषद चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल करने वाले महेश्वर सिंह ने अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है. महेश्वर सिंह कल शाम मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे और सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. सीएम नीतीश से उनकी मुलाकात के बाद राजनीतिक कयासों का दौर शुरू हो गया था. चर्चा तेज हो गई कि क्या महेश्वर सिंह वापस जनता दल यूनाइटेड में आने वाले हैं.


हालांकि महेश्वर सिंह ने खुद किसी भी राजनीतिक कयास को खारिज किया है. महेश्वर सिंह ने कहा है कि वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात करने आए थे. उनके साथ कई स्थानीय प्रतिनिधि भी शामिल थे, जिन लोगों ने पूर्वी चंपारण में उनका साथ दिया. इनमें अलग-अलग दलों के स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल थे. महेश्वर सिंह ने सीएम नीतीश से अपनी मुलाकात को कोई भी सियासी रंग या किसी भी दल में शामिल होने के नजरिए से देखने से इनकार किया है.


महेश्वर सिंह पूर्वी चंपारण सीट से आरजेडी में रहते हुए चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला. इस सीट से आरजेडी ने बबलू देव को टिकट दिया लेकिन महेश्वर सिंह ने निर्दलीय के तौर पर खड़े होकर चुनाव में जीत हासिल की. उन्हें अलग-अलग राजनीतिक दलों के लोगों का समर्थन भी मिला. अब मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद महेश्वर सिंह ने कहा है कि वापस पूर्वी चंपारण के विकास और स्थानीय प्रतिनिधियों के मान सम्मान को लेकर काम करेंगे. 


मुख्यमंत्री से मुलाकात का मकसद भी यही था कि चंपारण का विकास हो और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का मान सम्मान बना रहे. महेश्वर सिंह ने भले ही अपने पत्ते अभी नहीं खोले हो लेकिन उनकी राजनीति को लेकर जानकार मानते हैं कि भविष्य में वह आरजेडी की तरफ रुख करने से बचेंगे. आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद महेश्वर सिंह जेडीयू छोड़कर आरजेडी में चले गए थे. उनके साथ पूर्व विधायक मंजीत सिंह को भी आरजेडी में जाना था लेकिन वह जेडीयू में ही रुक गए थे.