ब्रेकिंग
बिहार में खुलेंगे 17 नए मेडिकल कॉलेज, 16 पुराने अस्पताल भी PPP मॉडल के तहत होंगे विकसित; सरकार ने मांगे प्रस्तावभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह निर्देशनेपाल में भारी बारिश से कोसी नदी में उफान, बराज के 11 फाटक खोले गए; बिहार में हाई अलर्टट्रैफिक चालान नियमों में बड़ा बदलाव: 50 प्रतिशत पैसा जमा करने के बाद ही जा सकेंगे लोक अदालत, समय-सीमा हुई तयछपरा- नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल जारी, पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी राहतबिहार में खुलेंगे 17 नए मेडिकल कॉलेज, 16 पुराने अस्पताल भी PPP मॉडल के तहत होंगे विकसित; सरकार ने मांगे प्रस्तावभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह निर्देशनेपाल में भारी बारिश से कोसी नदी में उफान, बराज के 11 फाटक खोले गए; बिहार में हाई अलर्टट्रैफिक चालान नियमों में बड़ा बदलाव: 50 प्रतिशत पैसा जमा करने के बाद ही जा सकेंगे लोक अदालत, समय-सीमा हुई तयछपरा- नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल जारी, पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी राहत

पटना में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, भीषण गर्मी को लेकर डीएम ने जारी किया आदेश

PATNA: चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। खासकर बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अभी तक बारिश नहीं होने के कारण मौसम काफी गर्म हो गया है।

bihar
पटना डीएम का आदेश
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। खासकर बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अभी तक बारिश नहीं होने के कारण मौसम काफी गर्म हो गया है। इसे देखते हुए पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एस एम ने बड़ा फैसला लिया है। 8वीं कक्षा तक के स्कूल और कोचिंग संस्थान सुबह 11 बजे के बाद और प्री- स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 10 बजे के बाद बंद रहेगी। कोचिंग साढ़े चार बजे के बाद संचालित की जाएगी। 


जिले में रह रहे अधिक तापमान, विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। अतः इस कार्यालय के आदेश ज्ञापांक-7818 दिनांक 12.06.2025 के क्रम में मैं, डॉ० त्यागराजन एस.एम. जिला दण्डाधिकारी, पटना भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के तहत पटना जिला के सभी निजी / सरकारी विद्यालयों में वर्ग-8 तक की तथा सभी कोचिंग संस्थानों के शैक्षणिक गतिविधियों पर 11.00 बजे पूर्वा० के पश्चात् एवं प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों की गतिविधियों पर 10.00 बजे पूर्वा० के पश्चात् प्रतिबंध लगाता हूँ। 


कोचिंग संस्थानों द्वारा 04.30 बजे अपराह्न के पश्चात् अपनी शैक्षणिक गतिविधियाँ संचालित की जा सकती है। उपर्युक्त आदेश पटना जिले में दिनांक 17.06.2025 से लागू होगा एवं दिनांक 20.06.2025 तक प्रभावी रहेगा। यह आदेश दिनांक 16.06.2025 को निर्गत किया गया है। पटना डीएम डॉ० त्यागेराजन एस.एम. ने भीषण गर्मी में बच्चों को होने वाली परेशानी के मद्देनजर यह आदेश जारी किया है।


पटना में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, भीषण गर्मी को लेकर डीएम ने जारी किया आदेश