ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar Government : CM नीतीश कुमार के लिए खरीदी जा रही नई गाड़ी, बम,गोली और गैस अटैक भी होगा फेल; इन्हें भी मिलेगा फायदा

Bihar Government : बिहार सरकार 16 नई बुलेटप्रूफ गाड़ियां खरीदने जा रही है, जिनमें से प्रत्येक की कीमत लगभग एक करोड़ रुपए होगी। यह गाड़ियां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के काफिले में शामिल होंगी।

Bihar Government
Bihar Government
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Government : देश के अंदर हुए हमले के बाद न सिर्फ केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर है बल्कि राज्य सरकार भी सुरक्षा को लेकर काफी एक्टिव हो गई है। ऐसे में अब राज्य सरकार ने तरफ से यह तय किया गया है कि इस बार सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 16 बुलेटप्रूफ गाड़ियां खरीदी जाएगी। आइए जानते हैं कि इसको लेकर ताजा अपडेट क्या है ?


जानकारी के मुताबिक, बिहार सरकार 16 नई बुलेटप्रूफ गाड़ियां खरीदने जा रही है, जिनमें से प्रत्येक की कीमत लगभग एक करोड़ रुपए होगी। यह गाड़ियां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के काफिले में शामिल होंगी। इन गाड़ियों को इस प्रकार से डिजाइन किया जाएगा कि AK-47 की गोलियां और अन्य धमाके भी उन पर असर नहीं डाल सकेंगे। 


इसके अलावा, यह गाड़िया  गैस अटैक जैसी स्थितियों में भी प्रभावी रहेंगी। सरकार ने यह निर्णय इसलिए लिया है क्योंकि वर्तमान में उनके पास केवल 6 बुलेटप्रूफ गाड़ियां हैं, जिनमें से दो पुरानी हो चुकी हैं और  चार नई गाड़ियां चार साल पहले खरीदी गई थीं। ऐसे में बदलती सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए, राज्य के VVIP व्यक्तियों के लिए अधिक सुरक्षित परिवहन की आवश्यकता महसूस की गई है और इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 


मालूम हो कि, यह गाड़िया उप मुख्यमंत्री और पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी प्रदान की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, बिहार दौरे पर आने वाले राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जैसे VVIP अतिथियों को भी इनका उपयोग करने का अवसर मिलेगा। इस पूरी योजना पर 15.99 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। गृह विभाग ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और अब परिवहन विभाग को इसे लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 


आपको बताते चलें कि, वर्तमान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में एक गैर-बुलेटप्रूफ हुंडई आयोनिक 5 का उपयोग कर रहे हैं, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपए है। जब वे पटना से बाहर जाते हैं, तो वे टाटा सफारी का इस्तेमाल करते हैं, जो बुलेटप्रूफ है।