ब्रेकिंग
पटना वालों के लिए बड़ी खबर! अक्टूबर से शुरू होगा वो रोड प्रोजेक्ट, जिसके बाद शहर में भारी वाहनों का दबाव होगा कमBihar teacher: शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! अब वेतन के साथ मिलेगा ज्यादा HRA, पटना में 20% और मोकामा में 10%—देखें पूरी लिस्टBihar News : पटना में फिर गोलियों की गूंज! बाइक सवार 3 अपराधियों ने युवक को मारी 4 गोली, CCTV में कैद पूरी वारदातBihar News : पान मसाला खाने वालों के लिए बड़ी खबर! पैकेट पर FSSAI का नया फरमान, अब प्लास्टिक की पैकिंग पर बड़ा बदलावBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 18 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट, पटना में भी छाएंगे बादलपटना वालों के लिए बड़ी खबर! अक्टूबर से शुरू होगा वो रोड प्रोजेक्ट, जिसके बाद शहर में भारी वाहनों का दबाव होगा कमBihar teacher: शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! अब वेतन के साथ मिलेगा ज्यादा HRA, पटना में 20% और मोकामा में 10%—देखें पूरी लिस्टBihar News : पटना में फिर गोलियों की गूंज! बाइक सवार 3 अपराधियों ने युवक को मारी 4 गोली, CCTV में कैद पूरी वारदातBihar News : पान मसाला खाने वालों के लिए बड़ी खबर! पैकेट पर FSSAI का नया फरमान, अब प्लास्टिक की पैकिंग पर बड़ा बदलावBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 18 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट, पटना में भी छाएंगे बादल

नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में गुड क्लीनिकल प्रैक्टिस पर कार्यशाला, छात्रों को रिसर्च की दी गई जानकारी

नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, बिहटा में “गुड क्लीनिकल प्रैक्टिस” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। विशेषज्ञों ने मेडिकल रिसर्च, क्लीनिकल ट्रायल, एथिक्स और डेटा मैनेजमेंट पर छात्रों को प्रशिक्षण दिया।

बिहार न्यूज
एक दिवसीय कार्यशाला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, बिहटा के फार्माकोलॉजी विभाग द्वारा एमडी/एमएस 2025 बैच के विद्यार्थियों हेतु “गुड क्लीनिकल प्रैक्टिस (GCP)” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मेडिकल रिसर्च और क्लीनिकल ट्रायल्स से जुड़ी जरूरी जानकारी एवं नैतिक मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।


कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के प्रबंध निदेशक (MD) कृष्ण मुरारी के सहयोग एवं मार्गदर्शन में किया गया। साथ ही संस्थान के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) हरिहर दीक्षित एवं फार्माकोलॉजी विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो. (डॉ.) रानी इंदिरा सिन्हा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन की अध्यक्षता फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इश्तेयाक अहमद ने की, जबकि आयोजन सचिव के रूप में डॉ. अमृतांशु शेखर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


कार्यशाला में पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ से आए प्रसिद्ध विशेषज्ञ प्रो. (डॉ.) बिकाश मेधी और प्रो. (डॉ.) अजय प्रकाश ने गुड क्लीनिकल प्रैक्टिस, क्लीनिकल रिसर्च, प्रोटोकॉल राइटिंग, इनफॉर्म्ड कंसेंट और डेटा मैनेजमेंट जैसे विषयों पर सरल भाषा में जानकारी दी। वहीं डॉ. रेड्डीज़ लेबोरेट्रीज़ के डॉ. रोहित आर. देसाई ने क्लीनिकल रिसर्च में इंडस्ट्री की भूमिका और अपने अनुभव साझा किए।


इसके अलावा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिल्पी मिश्रा ने एथिक्स कमेटी की जिम्मेदारियों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में प्रैक्टिकल सेशन और सवाल-जवाब का आयोजन भी किया गया, जिससे छात्रों और प्रतिभागियों को काफी लाभ मिला।


कार्यक्रम में मेडिकल छात्रों, इंटर्न्स, शिक्षकों और शोधार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संस्थान प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक कार्यक्रम नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को मेडिकल शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में नई पहचान दिला रहे हैं।नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में गुड क्लीनिकल प्रैक्टिस पर कार्यशाला, छात्रों को रिसर्च की दी गई जानकारीनेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में गुड क्लीनिकल प्रैक्टिस पर कार्यशाला, छात्रों को रिसर्च की दी गई जानकारी

नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में गुड क्लीनिकल प्रैक्टिस पर कार्यशाला, छात्रों को रिसर्च की दी गई जानकारी

टैग्स