ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग, थोड़ी देर में बख्तियारपुर के लिए होंगे रवाना होंगे CM नीतीश; अपने जन्मस्थान पर करेंगे मतदान

PATNA : देश के 8 राज्यों के 57 सीटों पर सातवें और अंतिम चरण का मतदान जारी है। आज बिहार के 8 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। जिसमें नालंदा, आरा, बक्सर, काराकाट, जहानाबाद, पटना साहिब,

नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग, थोड़ी देर में बख्तियारपुर के लिए होंगे रवाना होंगे CM नीतीश; अपने जन्मस्थान पर करेंगे मतदान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : देश के 8 राज्यों के 57 सीटों पर सातवें और अंतिम चरण का मतदान जारी है। आज बिहार के 8 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। जिसमें नालंदा, आरा, बक्सर, काराकाट, जहानाबाद, पटना साहिब, पाटलिपुत्र और सासाराम में मतदान जारी है। वहीं राजद सुप्रीमो लालू यादव ने पूरे परिवार के साथ मतदान किया है। इसके बाद अब थोड़ी देर में सीएम नीतीश भी बख्तियारपुर के लिए रवाना होंगे। सीएम नीतीश अपने जन्मस्थान पर मतदान करेंगे। 


वहीं, बख्तियारपुर पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में शामिल है। सीएम नीतीश अपने निजी आवास पटना से 10: 00 बजे मंजू सिन्हा प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, बख्तियारपुर के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे। 10.40 बजे मंजू सिन्हा प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, बख्तियारपुर पहुंचेगे। जहां सीएम लोकसभा-2024 के चुनाव में मतदान करना। जिसके तुरंत बाद सीएम 11: 00 बजे मतदान के उपरांत पटना आवास के लिए प्रस्थान करेंगे।


मालूम हो कि, इसके पहले सीएम नीतीश ट्रेन से बख्तियापुर मतदान के लिए जाते थे। हालांकि, इस बार सीएम नीतीश सड़क मार्ग से बख्तियारपुर के लिए रवाना होंगे। मालूम हो कि, अंतिम चरण में बिहार के 8, पंजाब की सभी 13, हिमाचल प्रदेश की 4, पश्चिम बंगाल की 9,  ओडिशा की 6, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की एक सीट पर भी मतदान हो रहा है।


इसके साथ ही बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने वेटरनरी कॉलेज में मतदान किया है। तेजस्वी बीमार अवस्था में व्हीलचेयर में बैठ कर मतदान करने पहुंचे। इसके बाद वो अपने आवास पर निकल गए। इस दौरान तेजस्वी ने मीडिया से भी बातचीत की और अपने गठबंधन के जीत का दावा किया साथ ही लोगों को अधिक से अधिक संख्या में आकर मतदान करने की अपील की है। 


उधर, आखिरी चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, अभिनेत्री कंगना रणौत और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती की किस्मत का फैसला जनता कर रही है। इस चरण में कुल 10.06 करोड़ मतदाता 904 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला इवीएम का बटन दबा कर कर रहे हैं।