ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नेता जी को सता रही नियोजित शिक्षकों की चिंता ; मांगपत्र लेकर पहुंचे सदन में, मिलेंगे शिक्षामंत्री से

PATNA :समान काम समान वेतन समान सेवा शर्त की मांग को लेकर सूबे के लगभग चार लाख नियोजित शिक्षकों की हड़ताल बदस्तूर जारी है। कल ही नियोजित शिक्षकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में व

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA :समान काम समान वेतन समान सेवा शर्त की मांग को लेकर सूबे के लगभग चार लाख नियोजित शिक्षकों की हड़ताल बदस्तूर जारी है। कल ही नियोजित शिक्षकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में विधायकों का घेराव कर अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने की गुहार लगायी थी। आरजेडी एमएलए को शिक्षकों का दर्द चुभ गया और आज वे शिक्षकों का मांगपत्र लेकर सदन पहुंच गए।


रविवार को मधुबनी के खजौली से आरजेडी विधायक सीताराम यादव के आवास का नियोजित शिक्षकों ने घेराव किया था और और सात सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा था। शिक्षकों ने गुहार लगायी कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाए। नियोजित शिक्षकों का दर्द देख कर नेता जी पिघल गए और उन्होनें वादा किया कि वे सदन में उनकी मांग जरूर रखेंगे। उन्होनें कहा कि 500 शिक्षक उनके आवास पर आये थे। उनकी बातों में सच्चाई है। वेतन विसंगति बहुत ज्यादा है। मैट्रिक पास शिक्षक 60-70 हजार वेतन उठा रहे हैं वहीं योग्य शिक्षकों को 20-22 हजार वेतन मिल रहा है। उन्होनें कहा वे शिक्षा मंत्री से मिलकर शिक्षकों का मांगों को पुरजोर तरीके से रखेंगे।


बता दें कि नियोजित शिक्षकों के समर्थन में पूरा विपक्ष सरकार का विरोध कर रहा है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी समेत तमाम नेता लगातार शिक्षकों की मांग को सदन में उठा रहे हैं। लेकिन सरकार अपने अड़ियल रुख पर कायम है। अब देखना ये होगा कि शिक्षकों के लिए सीरियल हुए नेता जी की मुहिम कितना रंग लाती है। 


टैग्स