ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नेपाल में तेज बारिश का सीतामढ़ी में दिखा असर, सड़कों पर चढ़ा पानी, आवागमन बाधित

SITAMADHI: नेपाल और सीतामढ़ी के इलाकों में 5 दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है. सीतामढ़ी के सुरसंड के कुम्मा में बाढ़ का पानी डायवर्सन

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SITAMADHI: नेपाल और सीतामढ़ी के इलाकों में 5 दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है. सीतामढ़ी के सुरसंड के कुम्मा में बाढ़ का पानी डायवर्सन पर आ गया है. जिससे आने जाने वाले लोगों का सीतामढ़ी शहर से संपर्क टूट गया है इस रास्ते से होकर चलने वाली सभी गाड़ियां बंद हो गई है.

सीतामढ़ी जिले के सुरसंड का इलाका भारत नेपाल सीमा पर स्थित है नेपाल के तराई वाले इलाकों में हो रही बारिश और सीतामढ़ी में भी लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ ने दस्तक दे दी है. अभी भी लगातार बारिश जारी है और स्थिति और प्रलयकारी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है.

डायवर्सन पर घुटने भर तक पानी लग गया है अभी यह पानी और भी बढ़ने की संभावना है. क्योंकि इसके आसपास के नदियों का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है नेपाल देश द्वारा भी जल्द ही पानी छोड़े जाने की बात कही जा रही है. जिससे में लोगों में डर का माहौल है.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता