ब्रेकिंग
बालू घाट से लौट रहे मजदूरों की ऑटो रेलवे स्टेशन की दीवार से टकराई, दो की मौत, पांच गंभीरWhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अचानक 24 घंटे के लिए बंद हुए अकाउंट, हजारों लोग परेशान; Meta ने बताई वजहजेल जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत! अब घर बैठे वीडियो कॉल पर होगी बंदियों से मुलाकात, बिहार में शुरू हुई नई सुविधाबांकीपुर से उठी नई राजनीति की आहट: क्या बिहार में अब मुकाबला सिर्फ NDA बनाम महागठबंधन नहीं रहा?मां-बाप का झगड़ा शांत कराने आया बेटा, पिता ने गला रेतकर कर दी हत्या; वारदात के बाद फरारबालू घाट से लौट रहे मजदूरों की ऑटो रेलवे स्टेशन की दीवार से टकराई, दो की मौत, पांच गंभीरWhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अचानक 24 घंटे के लिए बंद हुए अकाउंट, हजारों लोग परेशान; Meta ने बताई वजहजेल जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत! अब घर बैठे वीडियो कॉल पर होगी बंदियों से मुलाकात, बिहार में शुरू हुई नई सुविधाबांकीपुर से उठी नई राजनीति की आहट: क्या बिहार में अब मुकाबला सिर्फ NDA बनाम महागठबंधन नहीं रहा?मां-बाप का झगड़ा शांत कराने आया बेटा, पिता ने गला रेतकर कर दी हत्या; वारदात के बाद फरार

Bihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटर

NEET UG 2026 परीक्षा में 22.79 लाख छात्र शामिल होंगे। जानें एडमिट कार्ड, रिपोर्टिंग टाइम, ड्रेस कोड और परीक्षा केंद्र के जरूरी नियम।

Neet ug
Neet ug re exam
© Ai photo
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से आयोजित होने वाली नीट यूजी 2026 परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और जरूरी सामान को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस बार देश-विदेश के 565 शहरों में नीट यूजी परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें करीब 22 लाख 79 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।


बिहार से भी बड़ी संख्या में छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे। राज्य से लगभग 1 लाख 65 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक आयोजित की जाएगी। एनटीए ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, ताकि सुरक्षा जांच और अन्य प्रक्रियाएं आसानी से पूरी हो सकें।


अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलना शुरू हो जाएगा। हालांकि विशेषज्ञों ने छात्रों को सलाह दी है कि वे सुबह 11:30 बजे तक केंद्र पर पहुंच जाएं। परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट दोपहर 1:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


एनटीए की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा देने जा रहे छात्रों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा पर्स, भारी गहने और धातु की वस्तुओं से भी बचने की सलाह दी गई है।


छात्रों को अपने साथ केवल जरूरी दस्तावेज ही रखने होंगे। इनमें प्रिंट किया हुआ एडमिट कार्ड, एक वैध फोटो पहचान पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड में दिए गए पते को अच्छी तरह जांच लें। केवल ऑनलाइन मैप के भरोसे परीक्षा केंद्र खोजने से बचने की सलाह दी गई है।


कपड़ों को लेकर भी एनटीए ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के और हाफ स्लीव कपड़े पहनकर आने की सलाह दी गई है। फुल स्लीव कपड़े पहनने वाले छात्रों की अतिरिक्त जांच हो सकती है। वहीं धार्मिक या विशेष परिधान पहनने वाले छात्रों को भी सुरक्षा जांच के लिए थोड़ा पहले पहुंचने को कहा गया है।


स्वास्थ्य संबंधी जरूरत वाले छात्रों के लिए भी राहत दी गई है। मधुमेह यानी शुगर से पीड़ित अभ्यर्थी एनटीए के नियमों के अनुसार अपने साथ जरूरी दवा ले जा सकते हैं। उन्हें कुछ फल जैसे केला, सेब या संतरा और पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी।


शिक्षाविदों ने छात्रों से अपील की है कि वे परीक्षा के अंतिम समय में कोई नया विषय पढ़ने की कोशिश न करें। शांत मन और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हों। विशेषज्ञों का कहना है कि समय प्रबंधन और नियमों का पालन सफलता के लिए बेहद जरूरी है।


नीट यूजी परीक्षा देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। ऐसे में छात्रों को किसी भी परेशानी से बचने के लिए एनटीए की सभी गाइडलाइन का पालन करना चाहिए और परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना चाहिए।