ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

NEET पेपर लीक केस: सॉल्वर बने चारों मेडिकल स्टूडेंट्स होंगे सस्पेंड, पटना AIIMS प्रशासन का बड़ा फैसला

PATNA: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम ने बुधवार को पटना एम्स के चार मेडिकल स्टूडेंट को हिरासत में लिया था। करीब 9 घंटों की पूछताछ के बाद सीबीआई ने चारों को गिरफ्तार कर लिया थ

NEET पेपर लीक केस: सॉल्वर बने चारों मेडिकल स्टूडेंट्स होंगे सस्पेंड, पटना AIIMS प्रशासन का बड़ा फैसला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम ने बुधवार को पटना एम्स के चार मेडिकल स्टूडेंट को हिरासत में लिया था। करीब 9 घंटों की पूछताछ के बाद सीबीआई ने चारों को गिरफ्तार कर लिया था। चारों मेडिकल स्टूडेंट के खिलाफ पटना एम्स प्रबंधन ने बड़ा फैसला लिया है। पटना एम्स ने चारों स्टूडेंट को सस्पेंड करने का फैसला लिया है।


दरअसल, नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने पटना एम्स में पढ़ाई करने वाले चार मेडिकल स्टूडेंड को बुधवार की रात हिरासत में लिया था। सीबीआई को शक था कि चारों के सॉल्वर्स गैंग से जुड़े हुए हैं। सीबीआई की गिरफ्त में आए चारों मेडिकल स्टूडेंट 2021 बैच के हैं। रेड के बाद सीबीआई ने चारों के कमरों को सील कर दिया था और उनके मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर लिए थे। चारों से पूछताछ के लिए सीबीआई उन्हें अपने साथ ले गई थी।


करीब 9 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने चारों मेडिकल स्टूडेंट को अरेस्ट कर लिया था। इसके बात चारों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने चारों को रिमांड पर भेज दिया है। सॉल्वर गैंस से जुड़े जिन चार डॉक्टरों को सीबीआई ने हिरासत में लिया है उनमें चंदन सिंह सीवान का रहने वाला है, कुमार शानू पटना का रहने वाला है, राहुल आनंद धनबाद का रहने वाला है और करण जैन अररिया का रहने वाला बताया जा रहा है।


पूरे मामले पर पटना AIIMS के कार्यकारी निदेशक जीके पॉल ने कहा था कि हमारे लिए ये चौंकाने वाली बात है कि हमारे स्टूडेंट्स ऐसी बात में शामिल हैं। हम सीबीआई की रिपोर्ट आने का इंतजार करेंगे। अगर हमारे ये स्टूडेंट्स शामिल रहे होंगे तो इनपर एक्शन होगा। अब एम्स प्रबंधन ने चारों छात्रों चंदन सिंह, राहुल आनंद, कुमार शानू और करण जैन को सस्पेंड करने का फैसला लिया है।