ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

नीतीश से मुलाकात के बाद बोले संजय झा, कहा..जनता के मैंडेट ने बड़ी जिम्मेदारी दी, हर जिले में लगाएंगे उद्योग

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को ऐतिहासिक जीत मिली है। सीएम नीतीश कुमार से मिलने एनडीए नेताओं का तांता लगा रहा। जेडीयू नेता संजय झा ने जनता के भरोसे के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि सरकार मेनिफेस्टो के वादों को पूरा करने में तेजी लाएगी।

बिहार
एनडीए की प्रचंड जीत
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 संपन्न हो गया है। इस चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिली है। बिहार की जनता के मैंडेट को देखकर हर कोई हैरान रह गया। चुनावी रणनीतिकार भी दंग रह गये वही एनडीए नेताओं में खुशी की लहर है। एनडीए के तमाम दल के नेता गदगद हैं। अपनी खुशी का इजहार मीडिया के समक्ष कर रहे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए एनडीए के कई नेता एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पहुंचे। 


जिसमें सम्राट चौधरी, विजय चौधरी, संजय झा, दिलीप जायसवाल सहित कई नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे और उन्हें इस अपार जीत की बधाई दी। जेडीयू नेता संजय झा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया इस मैंडेट के लिए बिहार की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे कहा कि इस मैंडेट के साथ अब बिहार का और विकास करने की जवाबदेही सरकार की है। शपथ ग्रहण के बाद हम लोगों की जवाबदेही यह रहेगी कि जो भी मेनिफेस्टो में बातें कही गयी थी उसे निश्चित रूप से पूरा करेंगे। जल्द ही सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 


लालू परिवार में मचे घमासान पर संजय झा ने कहा कि हम लोग व्यक्तिगत किसी परिवार पर टिप्पणी नहीं करते हैं, लेकिन जो घटना आ रही है निश्चित रूप से उनके व्यक्तिगत इशू है। उनके परिवार का जो बातें आ रही है वह ठीक नहीं दिख रहे हैं। बिहार की जनता ने एनडीए सरकार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को कितना बड़ा मैंडेट दिया यह पॉलिटिकल पंडितों के लिए भी सोचने वाली बात है। एक जगह भी रिपोल नहीं हुआ। बिहार में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। 


संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री दो दिन बाय रोड करीब 600 किलोमीटर रोड शो करते हुए चुनाव प्रचार किये। प्रधानमंत्री का लगातार आना हुआ, बिहार की जनता ने इतना भरोसा दिखाया कि हमारी बड़ी जवाबदेही बनती है। डबल इंजन की सरकार निश्चित रूप से जो प्रॉमिस किया है उसे अगले पूरा करेंगी। हर जिले में उद्योग लगाने वहां के युवाओं में स्कील डवलप करना सरकार की प्राथमिकता है. जितना भरोसा बिहार की जनता ने एनडीए पर दिखाया है उसे हम पूरी मेहनत के साथ पूरा करने का काम करेंगे।