ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

नए साल में जेपी सेतु पर ट्रक परिचालन पर बैन, शुरु हुआ महात्मा गांधी सेतु का दोनों लेन

PATNA : पटना के जेपी सेतु पर वाहन परिचालन को लेकर एक नया आदेश पारित किया गया है। इस नए आदेश के मुताबिक पटना के जेपी सेतु पर खाली या लोडेट ट्रकों के आने जाने पर एक जनवरी 2023

नए साल में जेपी सेतु पर ट्रक परिचालन पर बैन, शुरु हुआ महात्मा गांधी सेतु का दोनों लेन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना के जेपी सेतु पर वाहन परिचालन को लेकर एक नया आदेश पारित किया गया है। इस नए आदेश के मुताबिक  पटना के जेपी सेतु पर खाली या लोडेट ट्रकों के आने जाने पर एक जनवरी 2023 से रोक लगा दी गयी है।


बता दें कि, इससे पहले जब महात्मा गांधी सेतु पर एक लेन में निर्माण कार्य चल रहा था, तब खाली ट्रकों को जेपी सेतु से आने की इजाजत दी गयी थी  अब जबकि महात्मा गांधी सेतु के दोनों लेनों पर वाहनों का परिचालन शुरू हो चुका है, इसलिए जेपी सेतु पर ट्रकों के चलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।


इस आदेेश को लेकर पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि, दीघा जेपी सेतु पर दोनों ओर से ट्रकों के परिचालन पर एक जनवरी से बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि ट्रकों के चलने से जेपी सेतु पर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी और पुल की संरचना पर असर पड़ रहा था। इसी कारण यह निर्णय लिया गया है।


गौरतलब हो कि, दीघा-सोनपुर रेल-सह-सड़क पुल अथवा जे पी सेतु ,गंगा नदी पर बना पुल है जो पटना और सोनपुर को जोड़ता है। इसकी लम्बाई 4,556 मीटर है। जेपी सेतु के समानांतर ही गंगा नदी पर एक नया सेतु भी बन रहा है। जो की 6 लेन का बनेगा।