ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

नए साल में ज्यादा बंद रहेंगे बैंक, जाने कब-कब रहेगा हॉलिडे

PATNA : साल ख़त्म होने के बाद लोगों को नए साल के हॉलिडे कैलेंडर का बेसब्री से इंतजार रहता है. इसी के साथ बता दें कि 2021 का बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया गया है. 2021 में करीब 42

नए साल में ज्यादा बंद रहेंगे बैंक, जाने कब-कब रहेगा हॉलिडे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : साल ख़त्म होने के बाद लोगों को नए साल के हॉलिडे कैलेंडर का बेसब्री से इंतजार रहता है. इसी के साथ बता दें कि 2021 का बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया गया है. 2021 में करीब 42 दिन बंद रहेंगे. 2020 की तुलना में आने वाले साल में बिहार के बैंक कर्मियों को तीन छुट्टियां अधिक मिलेंगी. पहली छुट्टी बिहार दिवस की और दो छुट्टियां छठ की रहेगी. बता दें कि छठ इस साल नंवबर महीने में है. वहीं बिहार दिवस 22 मार्च को है. 


RBI के नियमों के अनुसार महीने में दो शनिवार के दिन बैंक को बंद रखा जाता है. यानी रविवार के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार के दिन छुट्टी रहेगी. इसके अलावा 2021 में बैंककर्मियों को कई ऐसी छुट्टी है, जो सार्वजनिक अवकाश के कारण नहीं मिल पाएगी. जैसे 15 अगस्त को रविवार का दिन पड़ रहा है. ऐसे में कर्मियों को अलग से स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी नहीं मिलेगी. वहीं रक्षा बंधन भी इस साल रविवार के दिन ही पड़ रहा है.


वहीं सरकारी कर्मियों की भी हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी गई है. बात करें सरकारी कर्मियों को मिलने वाली छुट्टी की तो उन्हें सिर्फ 39 छुट्टी ही मिलेगी. हालांकि इनमें मुस्लिम अवकाशों की तिथि में बदलाव की बात कही जा रही है.